Breaking News

प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता ने गरीब व पीड़ित परिवार को 11000 रु व राशन सामग्री देकर की मदद!

प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता ने गरीब व पीड़ित परिवार को 11000 रु व राशन सामग्री देकर की मदद!


हरदोई:- 15 जून: शहर से जुड़े भट्टा पुरवा निवासी एक महिला ज्योति के परिवार के बारे में जैसे ही सपा नेताओं को जानकारी हुई कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं पति की बीमारी से बेहद परेशान हैं। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है और उसको दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। सभी कारोबार बंद होने के कारण सब परेशान हैं। तुरंत ही समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, नि0 राष्ट्रीय सचिव सपा छात्र सभा मुकुल सिंह आशा, नि0 जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रामज्ञान गुप्ता उस पीड़ित व जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचकर एक बोरी आटा, चावल व ₹11000 की आर्थिक मदद की। बताते चलें कि सपा के तीनों नेता लगातार जब से  लॉकडाउन हुआ तब से अब तक हर जरूरतमंदो, गरीब,असहाय व देर रात बाहर से आ रहे प्रवासियों को भोजन, राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर, पानी, फल, बिस्किट, दूध आदि वस्तुओं को वितरित कर मदद कर रहे हैं!

डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments