Breaking News

कोविड 19 के विरुद्ध नवयुवक जागरूकता अभियान।

कोविड 19 के विरुद्ध नवयुवक जागरूकता अभियान।

मिशन आत्मसंतुष्टि टीम व सरहद से समाज तक के संचालक राहुल सिंह फौजी के कुशल नेतृत्व में ग्राम सभा सुहेड़ी के मजरा अंधियार के विद्यालय स्वामी कल्याणानंद सरस्वती शिक्षा मंदिर के प्रांगण में प्रबंधक/प्रधानाचार्य की अनुमति से COVID-19 के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया ।
इस मौके पर संचालक श्री राहुल सिंह फौजी ने मास्क वितरित किये और उसका उपयोग कैसे करे इस पर प्रकाश डाला।
श्री अजय प्रताप सिंह प्रवक्ता लाला महेंद्र शिव शक्ति डिग्री कॉलेज(चौहान पैलेस) ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से कैसे बचें इस पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि किस तरह से हमे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए यदि कोई बीमार है तो उसका साथ देते हुए उसकी यथासंभव मदद करे।
पूर्व फौजी श्री लव कुमार ने कहा हमे इस वैश्विक महामारी में अपने आस पास के लोगो का ध्यान देना चाहिए कि कोई भूखा ना सो पाए।
इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के युवा जिला अध्यक्ष श्री अंकित सिंह परमार ने सभी युवाओ को सपथ दिलाई की हम सभी इस महामारी में प्रधानमंत्री जी के निर्देशों का पालन करेंगे और अपने परिवार,समाज,गाँव व राष्ट्र का सहयोग करेंगे।
इस मौके पर LIVE 24 News से अबनेन्द्र सिंह, दैनिक क्रांतिदूत से आशीष अवस्थी, सत्रुहन सिंह,हरिओम पंडित, अरविंद श्रीवास्तव, विकाश सिंह, विक्की भैया,गोविंग सिंह, दीपक सुहेड़ी,योगेंद्र यादव,अनिल कुमार सुहेड़ी,राजीव सक्सेना ओहदपुर, जगमोहन सुहेड़ी, शैलेन्द्र सिंह भल्लर ओहदपुर,शिवपाल सुहेड़ी,कौशल सुहेड़ी, गोलू सिंह सुहेड़ी, सुनील चौहान सुहेड़ी,विकास चौहान ओहदपुर, हरिओम ओहदपुर ,शत्रुघ्न ओहदपुर, शुभम कुमार, शिवकुमार धीरेंद्र तिवारी डभिलिया, अरविंद श्रीवास्तव ओहदपुर, राजपाल कश्यप ओहदपुर, रामनिवास कश्यप ओहदपुर,धर्मेंद्र अंधियार, रमेश लगवाही,शोभित ओहदपुर, गोपाल ओहदपुर, झज्जर सिंह ओहदपुर, ऋषभ सिंह सुहेड़ी,वेद प्रकाश ओहदपुर, श्याम कुमार, प्रशांत सिंह,पुष्कर सिंह, अंकित ओहदपुर, मनीष सोनी, शुभम बेजना,आदर्श प्रताप ओहदपुर, विनीत ओहदपुर, रजनीश यादव सुहेड़ी, बादल मिश्रा ओहदपुर, जितेंद्र ओहदपुर, भानु ओहदपुर,पंकज दीक्षित,युवराज सुहेड़ी,,सोमेंद्र ओहदपुर, आशीष ओहदपुर आदि युवा उपस्तिथि रहे।

रिपोर्टर- सुधाकर अवस्थी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments