Breaking News

जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खण्ड के अंतर्गत ऊँचडीह सब स्टेशन पर 72 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रमीणों में आक्रोश।

जनपद सोनभद्र के विद्युत वितरण खण्ड के अंतर्गत राबर्ट्सगंज के  ऊँचडीह सबस्टेशन में 72 घण्टे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।इस सब स्टेशन की स्थिति इतनी खराब है कि देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई चारागाह हो।कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है यह कहना है भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी का।उन्होंने कहा कि जिस भी गरीब का दस हजार रुपये से ऊपर का बिल बाकी है उसका कनेक्शन जेई व विभागीय कर्मचारियों द्वारा पूरी दबंगई से काट दिया जाता है।लेकिन वहीं अगर कहीं से बिजली आपूर्ति में फाल्ट आता है तो विभाग के वहीं अधिकारी व कर्मचारी छोटे-छोटे फाल्टों को बनाने में तीन से चार दिन लगा देते है और तीस से चालीस गांवो के लोग अंधेरे में जीवन व्यापन करने पर मजबूर हो जाते है।श्री तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे है।वहीं सब स्टेशन के इंचार्ज एसएसओ का कहना है कि हमारा कार्य सिर्फ बिजली काटना और चालू करना है।
बिजली विभाग के इस कार्यशैली से जनता में काफी आक्रोश है।

सोनभद्र से सौरभ कांत खोज जारी है न्यूज  की रिपोर्ट

No comments