Breaking News

इटावा:- चकरनगर बीहड़ाँचल क्षेत्र में दैनिक अमृत प्रभात की खबर का हुआ असर।

इटावा:- चकरनगर बीहड़ाँचल क्षेत्र में दैनिक अमृत प्रभात की खबर का हुआ असर।

विगत दिनाँक 20 जून के अंक में चकरनगर रिपोर्टर आश मोहम्मद द्वारा समाचार पत्र को भेजी गई व दैनिक अमृत प्रभात में प्रकाशित खबर बिजली की व्यवस्था पर पाल समाज ने जताया विरोध।

नामक शीर्षक से प्रकाशित हुई थी जिसके बाद खबर का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा तथा किसी भी प्रकार की अन्य समस्या से अवगत करवाने को कहा । यदि कोई अन्य व्यक्ति कार्य में बाधा उत्पन्न करता है तो तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करने का आदेश भी दिया । पिछले 6 माह से वंचित पाल (गडरिया) समाज के लगभग एक सैकड़ा परिवारों की समस्या का निवारण करवाया । जैसे ही गांव में बिजली आई ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई ग्रामीणों ने दैनिक अमृत प्रभात को पिछड़े क्षेत्र की सच्चाई को उजागर करने व उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।


रिपोर्टर- डॉ आशीष त्रिपाठी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments