Breaking News

हरदोई:- प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने हेतु सरकार ने कसी कमर, ब्लॉक परिसर में कैम्प का हुआ आयोजन!

हरदोई:- प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने हेतु सरकार ने कसी कमर, ब्लॉक परिसर में कैम्प का हुआ आयोजन!
कछौना (हरदोई) प्रवासी मजदूर काफी संख्या में गांव पहुंच रहे हैं। जिनके सामने मुख्य समस्या जीविकोपार्जन के लिए रोजगार की है। इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। इन प्रवासी मजदूरों का डाटा तैयार हो रहा है। वह व्यक्ति कहां से आया है, कहां क्या काम कर रहा था, उसके अंदर क्या हुनर है। जिससे उसको उसकी क्षमता के अनुरूप रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिसके लिए ब्लॉक कछौना के सभागार में प्रवासी श्रमिकों के पंजीयन हेतु एक कैंप आयोजित किया गया। प्रचार-प्रसार के अभाव में प्रवासी श्रमिक कैंप में ज्यादा भाग नहीं ले सके। ग्रामीण क्षेत्र में अकुशल श्रमिकों को मनरेगा योजना के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इस कैंप में 100 प्रवासी श्रमिकों के जॉब कार्ड मुहैया कराए गये। जीवन यापन में मुख्य भूमिका मनरेगा निभा रही है। कुशल श्रमिकों को सेवा योजना के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद रहीस द्वारा पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कोई भी श्रमिक जनसेवा केंद्र के माध्यम से सेवा मित्र ऐप पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि अभी महामारी गई नहीं है। इस कोरोना महामारी से बचाव करके जीना है! निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद बनाए रखें। इस महामारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है!सावधानी बरतने की नितांत आवश्यकता है। बिना कोई मॉस्क या गमछा पहने बाहर न निकले। सामाजिक दूरी का पालन प्रत्येक दशा में करना है! "जान है जहान है" उद्देश्य के तहत हमें अपने कार्यों को करना है! सरकार कदम से कदम मिलाकर खड़ी है! इस अवसर पर ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, प्रवासी श्रमिक भाग लेकर कैंप का फायदा उठाया!

रिपोर्ट- डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments