Breaking News

लखनऊ: काकोरी: बाल श्रम निषेध दिवस पर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने किया बाल संसद का आयोजन।

लखनऊ: काकोरी: बाल श्रम निषेध दिवस पर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने किया बाल संसद का आयोजन।

बाल संसद में पुलिस सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और रीना पाण्डेय से बच्चों ने को मास्क , साबुन , कॉपी और फल बाँटा*
लखनऊ । बाल श्रम दिवस पर पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा बाल चौपाल के संयोजन में  भोलाखेड़ा , ओशो नगर , कृष्णानगर , ट्रांसपोर्ट नगर आदि क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों के लिये आज " बाल संसद " का आयोजन किया गया । बाल संसद में बच्चों ने बड़ी मासूमियत और बेबाकी के साथ पुलिस वाले अंकल - आँटी से बाल मजदूरी और उत्पीड़न से जुड़े सवाल किये , पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय ने बाल श्रम से जुड़े बच्चों के सवालों का जवाब देने के साथ - साथ उनको बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया । बाल श्रम नियमों की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने कहा कि , चंद रुपयों की खातिर बच्चों के बचपन को अनदेखा करके 14 साल से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी करवाना या काम के जरिये उनका शोषण करना  दंडनीय एवम गंभीर अपराध है । उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को समझाया कि बच्चों के कंधों में मजदूरी की जिम्मेदारी न डालें उनके हाथों में कलम थमाकर पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का अवसर दें ।
इस अवसर पर  पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा बच्चों को मास्क , साबुन , कॉपी- पेंसिल , बिस्किट ,  फ्रूटी वितरण करके कोरोना से बचाव के उपाय भी बताये गये । बाल संसद में शामिल बच्चों ने बाल श्रम न करने का संकल्प लिया।

हरदोई से ब्यूरो चीफ कुलदीप सिंह की खास खबर।

No comments