Breaking News

खैर अलीगढ़:- पहल कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की वॉइस कॉल से सूचना। जनहित में डीएम ने की एक और अच्छी पहल, अब वॉइस कॉल से दी जाएगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी।

खैर अलीगढ़:- पहल कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की वॉइस कॉल से सूचना। जनहित में डीएम ने की एक और अच्छी पहल, अब वॉइस कॉल से दी जाएगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी।


वॉइस कॉल से जानकारी देने के लिए मोबाइल न. हुआ जारी, 9870666653 मोबाइल न. को करिये अपने मोबाइल में सुरक्षित, कॉल आने पर उठाइये फ़ोन और जानिए अपनी नेगेटिव रिपोर्ट।

जैसा कि आप मार्च के महीने से ही सुन रहे हैं कि किसी के मोबाइल पर फ़ोन करने पर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय वाले मैसेज सुनाई दे रहे हैं। ठीक इसी प्रकार डीएम अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह जनहित में एक अच्छी पहल शुरू करने जा रहे हैं। अब कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट की जानकारी आपको वॉइस कॉल के माध्यम से दी जाएगी।

अलीगढ़ डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ में कोरोना की नेगेटिव जांच रिपोर्ट की जानकारी सभी लोगों को अब वॉइस कॉल के माध्यम से दी जाएगी। वॉइस कॉल के लिए मोबाइल जारी कर दिया गया है जो 9870666653 है। इस मोबाइल न. को अपने फोन में सुरक्षित करिये और मोबाइल की घंटी बजने पर फ़ोन उठाकर अपनी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करिये। यूँ तो कोरोना मरीजों के पॉजिटिव आने पर सीएमओ कार्यालय से तुरंत फ़ोन किया जाता है परंतु नेगेटिव रिपोर्ट की जानकारी के लिए लोग मेडिकल कॉलेज एवं निजी पैथोलॉजी के चक्कर लगा रहे है फिर भी रिपोर्ट पता नहीं चल पाता है। इस समस्या का समाधान अब कर दिया गया है। यदि आपका सैंपल हुआ है और आपकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव है तो निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी के लिए सैंपल के समय आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर घंटी बजेगी और एक ऑडियो संदेश के माध्यम से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिलेगी।


रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खोज जारी है न्यूज चैनल खैर अलीगढ़ से खास रिपोर्ट।

No comments