Breaking News

ललितपुर:- मड़ावरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो जेबकतरे।

ललितपुर:- मड़ावरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो जेबकतरे।


ललितपुर: जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं शांति बहाली रखने के लिये पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को मड़ावरा पोलिस को एक औऱ सफलता हाथ लगी जब चोरी की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे दो बदमाश उनके हत्थे चढ़ गये। पिछले सप्ताह भी तीन टप्पेबाजों को चोरी की रकम के साथ मड़ावरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बीते शनिवार को जब उपनिरीक्षक अनिल कुमार मयहमराही फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बावत भ्रमण पर थे तब जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोती महाराज मंदिर के पास बगैर नंबर की बाइक के साथ मौजूद हैं जो किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल दबिश दी गयी और मौके पर पहुंचकर संदिग्धों से पूंछताछ कर जामातलाशी ली गयी। जिसपर युवकों द्वारा अपना नाम क्रमशः राजकुमार पुत्र सुल्तान आदिवासी लड़ैयामार उम्र 20 वर्ष एवं रंजीत पुत्र बिसराम आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासीगण धौर्रा थाना जाखलौन बताया गया। राजकुमार के कब्जे से 300 रु नगद एक छुरी एवं ब्लेड का टुकड़ा तथा रंजीत के पास से 200 रु नगद एवं ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया।


रिपोर्टर: प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments