Breaking News

टीम आत्मशान्तुष्टि ने फिर एक बार बिटिया की शादी में की आर्थिक मदद।

टीम आत्मशान्तुष्टि ने फिर एक बार बिटिया की शादी में की आर्थिक मदद।


हरदोई:- टीम आत्मसंतुष्टि ने ग्राम व पोस्ट एजा में रहने बाले एक आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार के घर जाकर उनकी मदद को बढ़ाए हाथ।
आपको बताते चले ग्राम एजा में बिटिया पूनम की शादी को लेकर उनके पिता इतबारी बहुत चिंतित थे अचानक उनके संपर्क में आत्मसंतुष्टि टीम के श्री राहुल सिंह फौजी आए जो कि सरहद से समाज तक संस्था के संथापक भी है फिर इतबारी जी ने शादी का जिक्र किया इस पर श्री फौजी ने मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक श्री राजवर्धन सिंह राजू से बात की और फिर टीम के अंकित सिंह परमार, शोभित सिंह, कल्लू सिंह ने जाकर बिटिया की शादी में आर्थिक मदद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस मौके पर विनोद श्रीवास्तव, नीशू यादव, पवन, उमेश,अतुल, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर- कुलदीप सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments