Breaking News

ललितपुर जाखलौन थाना अंतर्गत सेपुरा के निकट एक इंडिगो कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई!

ललितपुर:- जाखलौन थाना अंतर्गत सेपुरा के निकट एक इंडिगो कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई!

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव बिरधा निवासी गब्बर सिंह और जितेंद्र सिंह कार से मध्य प्रदेश के सोना खेरी जा रहे थे सोना खेरी में गब्बर सिंह के मामा जी का निवास बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार गब्बर सिंह अपनी मां को लेने के लिए सोना खेरी जा रहे थे तभी अचानक जाखलौन के आगे सेपुरा के पास कार का संतुलन बिगड़ जाने से इनकी कार पेड़ से जा टकराई और खाई में गिर गई जिससे गब्बर सिंह और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई!
थाना जाखलौन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।दो दो युवकों की मौत से कस्बा बिरधा में शोक का माहौल है और मृतको के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है!!!


रिपोर्टर:  प्रशांत तिवारी खोज जारी है न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments