Breaking News

ललितपुर:- युवक ने अपने ससुराल जनों पर जबरदस्ती जहर खिलाने का लगाया आरोप। युवक ने किया था प्रेम विवाह।

ललितपुर:- युवक ने अपने ससुराल जनों पर जबरदस्ती जहर खिलाने का लगाया आरोप।
युवक ने किया था प्रेम विवाह।


ललितपुर: शहर कोतवाली के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी विनोद कुमार साहू ने प्रभारी निरीक्षक ललितपुर के प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई संजय साहू ने तालाबपुरा निवासी सजातीय एक युवती से प्रेम विवाह किया था उसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह भी करा दिया गया था लेकिन उसके बाद भी उसके भाई संजय के ससुरालजन संजय से रंजिश मानते रहे।
आज मंगलवार की सुबह जब उसका भाई संजय बाजार की तरफ जा रहा था तो ससुरालजनों ने उसकी मारपीट कर दी और जबरदस्ती उसको विषाक्त पदार्थ पिला दिया जिससे उसके भाई की हालत गंभीर हो गई। उक्त युवक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

रिपोर्टर: प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments