Breaking News

ललितपुर:- कूलर से करंट लगने से युवक की मौत।

बारिश का मौसम शुरू होते ही इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों में करंट प्रवाहित होने की खबरें आम होने लगती हैं। ऐसा ही एक वाक्या सोमवार को थाना जखौरा के ग्राम बानौली में सामने आया है। जहां कूलर से करंट लगने के कारण एक नवयुवक की मौत हो गयी। घटना की खबर लगने से पूरे गांव में गम का माहौल व्याप्त हो गया। बताया गया है कि बानौली निवासी 21 वर्षीय अजेश यादव की विगत 29 मई को ग्राम कुँआतला से शादी हुयी थी। अजेश घर में रखे कूलर से अचानक आये करंट की चपेट में आया गया और देखते ही देखते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद से
पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्टर प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
=======================================

ललितपुर:- सूचना कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित
 कोरोना के बढ़ते हुये संक्रमण के दृष्टिगत सरकार द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश जारी किये गए हैं।


कि प्रत्येक कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाये। साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों सहित कार्यालय में आने वाले आम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनेटाइजेशन किया जाये, जिससे संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सके और शासकीय कार्य भी बाधित न हो। शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जिला सूचना अधिकारी द्वारा कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करवायी गई। साथ ही निर्देश दिये कि कार्यालय समय में हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी द्वारा कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सैनेटाइजेशन व थर्मल स्कैनिंग किया जाये। इसके साथ ही पंजिका में सम्बंधित व्यक्ति का नाम, पता, आने का समय व मोबाइल नम्बर अंकित करें।

रिपोर्टर प्रशान्त तिवारी न्यूज चैनल खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।
========================================

ललितपुर:- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने किया अपने बूथ पर वृक्षारोपण।


 महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ़ मन्नू कोरी ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर अपने बूथ किसरदा पर किया वृक्षारोपण।
राज्य मंत्री ने कहा कि देश में वनों का क्षेत्रफल लगातार घटता जा रहा है यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम वन क्षेत्र को घटने ना दें।
उन्होंने कहा कि अपने परिजनों की स्मृति अपने बच्चों के जन्मदिन अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर भी हम वृक्षारोपण कर वृक्षो को संरक्षित करें ।
राज्य मंत्री ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आम लोग इसका भरपूर लाभ उठाएं।
उन्होने लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के उपायों की चर्चा की।

रिपोर्टर प्रशान्त तिवारी न्यूज चैनल खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।
=======================================

ललितपुर:- साकुशल पहले श्रावणमास के सोमवार को घर वापस आये रानू विश्वकर्मा।


10-दिनों बाद घर आना हुआ रानू का,सभी की दुआएं काम आई ललितपुर-रानू विश्व कर्मा जो कि तालाबपुरा-भारत पब्लिक स्कूल के पास ललितपुर का निवासी हैं जो कि 27-जून को  दोपहर 1 बजे घर से 10-वीं का रिजल्ट देखने की कह कर गये थे और लापता हो गये थे काफी खोजबीन शुरू हुयी और 10 वें दिन वह बीना मे एक दुकान पर काम करते पाये गये आज 10 वे दिन श्रावणमास के प्रथम दिवस सोमवार को भगवनश्री भोलेनाथ की कृपा से रानू अपने मां-पिता और भाई बहिनों के पास घर आ गये हैं और वह पूर्णतया स्वास्थ्य हैं,उनके आने की पुलिस को सुचना दे दी गई हैं।
इस संदर्भ मे उनके मामरे भाई सतेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा है कि आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद प्राप्त होने पर यह सफलता मिली है कि मेरे भाई साकुशल घर आ सका

रिपोर्टर प्रशान्त तिवारी न्यूज चैनल खोज जारी ह न्यूज चैनल की खास रिपौर्ट।
========================================


ललितपुर:- बाइक में महिला का दुपट्टा फसा, मॉ बेटा घायल तालबेहट के जखौरा मार्ग पर ग्राम बिजरौठा के मजरा दिगारा के समीप झांसी से म, प्र, के मुगावली जा रहे, निवासी विजय व पत्नी रिमझिम अपने 6 माह वंश के बच्चे को साथ लेकर मुंगावली जा रहे थे। तभी अचानक चलती बाईक मे रिमझिम का दुप्पटा पहिये मे फस गया जिससे बाइक असंतुलित हो कर गिर गई। जिससे बाइक सवार मॉ ,बेटा दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों के द्वारा तत्काल 108 ऐम्बुलेसं को सूचना दी गई मौके पर पहुची ऐम्बुलेसं के द्वारा उन्हे सीएचसी लाया गया जहां पर उन्हे उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर प्रशान्त तिवारी खौज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
=======================================

ललितपुर:- सीडीओ को सौंपे दो हजार मास्क।


कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर एवं महरौनी के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित 2000 मास्क नोडल प्रधानाचार्य मानसिंह भारती द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किये गये।

रिपोर्टर: प्रशान्त तिवारी  खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
========================================

ललितपुर:- जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा की अध्यक्षता संपन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न गल्ला मंडीयों के पदाधिकारियों से फोन पर चर्चा करके निर्णय लिया।
कि जब तक मंडी शुल्क बाहर की भांति गल्ला मंडी़यों के अंदर पूर्ण रूप से मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया जाता उसको लेकर 9.10.11 जुलाई को प्रदेश की सभी गल्ला मंडी बंद रहेंगी इसी को लेकर ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भी 3 दिन 9.10.11  जुलाई को ललितपुर गल्ला मंडी बंद कराने का निर्णय लिया है और संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गल्ला मंडी पहुंचकर मंडी अध्यक्ष/ महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी बा व्यापारियों से मिलकर गल्ला मंडी बंद कराएंगे और  मुख्यमंत्री  महोदय को संबोधित एक ज्ञापन 10 जुलाई को 11:00 बजे मंडी सचिव को जिला उद्योग व्यापार मंडल  के पदाधिकारी एवं गल्ला मंडी के पदाधिकारी मिलकर संयुक्त रूप से देंगे बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री पंडित मनीष सडै़या जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया प्रांतीय सदस्य अजय सोनी जिला उपाध्यक्ष अजित खजुरिया बॉबी राजा नाराहट राजू सिंधी सुधांशु शेखर नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार नगर महामंत्री समित समैया राहुल गुप्ता जितेंद्र सोनी  राम किशोर सिंह तोमर जिला युवा अध्यक्ष विशाल सराफ नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू सुनील सैनी सुमित कछालिया मोहम्मद इकराम विवेक मड़बैया संजीव खरे ललित जैन लल्लू प्रभात लागोन सुमित चंदावली मुख्य रूप से उपस्थित थे सभी लोग मास्क पहने थे एवं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मीटिंग की गई
शैलेंद्र सिंघई महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर।।।

रिपोर्टर: प्रशान्त तिवारी  खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।
========================================

ललितपुर:- मुक्ति_संस्था 4 /07/2020 को ग्राम खोखरा- कचरोदा रोड पर लगभग 40 वर्षीय एक  महिला का शव मिला था।

संभवत जो किसी दुर्घटना का शिकार हुई प्रतीत हो रहा था परंतु दुर्भाग्यवश उक्त महिला की शिनाख्त न हो पाने के कारण आज 8 जुलाई 2020 को उक्त महिला का मुक्ति संस्था ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।


रिपोर्टर:- प्रशान्त तिवारी खोज जारी ह न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट ...

No comments