Breaking News

हरदोई:- जिलाधिकारी ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक ही दिन में आज 53 लाख 68 हजार 200 सौ पौध रोपण करने का लक्ष्य जिले के सभी विभागों द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।

हरदोई:- जिलाधिकारी ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक ही दिन में आज 53 लाख 68 हजार 200 सौ  पौध रोपण करने का लक्ष्य जिले के सभी विभागों द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।


डीएम पुलकित खरे ने आज सीतापुर मार्ग व शाहजहां पुर मार्ग पर वृक्ष रोपण कर कार्यक्रम की शुरवात की।शाम 6 बजे तक सभी पौधों का रोपण कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।जिले के सभी विभागों द्वारा पहले से ही चिन्हित स्थानों पर शुरू किया गया पौध रोपण का कार्य।

हरदोई जिले में आज शासन के द्वारा चलाये जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला हरदोई में डीएम पुलकित खरे के नेतृत्व में बृहद पौध रोपण अभियान शुरू किया गया जिले में आज एक ही दिन में जिले के सभी विभागों द्वारा 53 लाख 68 हजार 200 सौ पौध रोपण किये जाने का लक्ष्य शाम 6 बजे तक पूर्ण किया जाएगा।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सीतापुर मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कचनार व गुलमोहर का पौध रोपण कर कार्यक्रम की शुरवात की।डीएम पुलकित खरे ने जिले की तहसील से मुख्यालय को जोड़ने वाली  मुख्य पांच सड़को पर 5..5..किलो मीटर के दायरे में दोनों तरफ अलग अलग ट्री गार्ड सहित फूलो के पौध रोपण कर इन सड़कों को एक अलग तरह से सुशोभित करने का सराहनीय कार्य किया है जब ये पेंड़ बड़े हो जायेगे तो एक ही तरह के फूलों वाले ये वृक्ष लोगो को यात्रा के दौरान एक विशेष  प्रकार का सुखद एहसास कराएंगे। इसी तरह सवयाज पुर  रोड पर मुख्य विकास अधिकारी  निधि गुप्ता वत्स द्वारा कनक चंपा के वृक्ष व एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा बिलग्राम रोड पर टेकोमा के तथा लखनऊ रोड पर डीएफओ राकेश चंद्रा द्वारा अमलतास के फूलदार वृक्ष रोपित करने व करवाने का कार्य किया गया।

इसके अलावा डीएम पुलकित खरे के नेतृत्व में  जिले में पौध रोपण अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्थानों पर नहरो पर  सड़को पर  स्कूल परिसर में व  निजी खेतो आदि पर पौधरोपण कराया जा रहा है।। सबसे ज्यादा पौध रोपण करने वाले विभाग वन विभाग के द्वारा पहले ही सभी रेंजों में गड्ढे खोदने का के पूर्ण कर लिया गया था जिसमे आज पौध रोपण किया जा रहा है।इसी तरह सभी विभागों के द्वारा अलग अलग चिन्हित स्थानों पर पौध रोपण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पौधों में औषधीय पौधे फलदार वृक्ष व फूल वाले पौधों को शामिल किया गया है।डीएम पुलकित खरे द्वारा गठित अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार सभी जगहों का निरीक्षण भी करवाया जा रहा है । जिले में 56 लाख 68 हजार 200 सौ की संख्या में वृक्षारोपण  से जहां जिले की धरती पर जल संचयन में बृद्धि होगी  वहीं जिले की धरती प्रदूषण मुक्त भी होगी बड़े होकर ये पौधे हरियाली की छठा बिखेर  कर लोगो को एक विशेष प्रकार की अनुभूति व सुखद  एहसास भी कराएगे। औषधीय पौधों से लोगो को देशी दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध हो जाया करेगी।डीएम पुलकित खरे के नेतृत्व में शाम 6 बजे तक जिले में इतनी बड़ी संख्या में पौध रोपण करवाना अपने आप मे जहाँ सराहनीय कार्य है वही अपने आप मे  एक मिसाल भी है।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज के बृहद पौध रोपण अभियान की व अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी सुनिए उन्ही की जुबानी।



डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments