🔏 *दीनदयाल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास*
अलीगढ़:- ब्रेकिंग, न्यूज...
दिनांक:-22-07-20 दिन बुधवार...
🔏 *दीनदयाल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास*
दीनदयाल अस्पताल में कोरोना मरीज महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर मो. तुफैल के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला गाजियाबाद में प्राइवेट जॉब करती है और अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का सेम्पल कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को 19 जुलाई को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
*🙏🙏जन कल्याण समिति🙏🙏*
एक ऐसी संस्था जिसने समाजसेवा के क्षेत्र में किए सराहनीय कार्य जैसे :-
🟢 *लॉकडाउन में गरीब व जरूरतमंदों की मदद*
🟢 *शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मदद*
🟢 *गरीब बेटी की शादी में मदद*
यह कार्य संस्था पिछले 4 वर्षों से लगातार कर रही है।
*इमरान खान :*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🔏 *जल निकास को लेकर क्यों गंभीर नही है नगर निगम : हनी वार्ष्णेय*
हनी वार्ष्णेय बजाज ने कहा कि सावन के महीने में बरसात का मौसम होता है यह बात नगर निगम एवं नगर आयुक्त को पता है। लेकिन बरसात आने के बाद जो जलभराव की स्तिथि बनती है उस पर कोई ध्यान नहीं देता है। बुधवार को हुई बारिश में शहर में देखा गया कि गूलर रोड, सराय हकीम, बाराद्वारी रेलवे रोड, रामघाट रोड, महेंद्रनगर जैसे रोड और मोहल्लों में मात्र 1 घंटे की बारिश से ही जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। आखिर नगर निगम जल निकासी को लेकर क्यों गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तो केवल मात्र 1 घंटे की बारिश है अगर चार-पांच घंटे लगातार बारिश हो गई तो अलीगढ़ में हर जगह पानी पानी ही नजर आयेगा।
🔏 *भाजपा के नेताओं ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल को दी श्रद्धांजलि*
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल टंडन के आकस्मिक निधन पर भारती जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बनवारी पैलेस बस स्टैंड अलीगढ़ पर किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में नगर विकास मंत्री के रूप में 26 जनवरी 1993 को पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यातिथि के रूप में आए थे। इस मौके पर जितेंद्र जीतू, मोहमद औरंगजेब, कृष्ण कुमार, सीतू पंकज सक्सेना, हर्ष वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल, बब्बू, अंकुर शिवाजी, मयंक कुमार ठाकुर, अमित कुमार सिंह, विमल अग्रवाल, हरी बाबू गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल राजा, संजय मोहर, राहुल शर्मा, अंकित शर्मा, कलीम, अरबाज, शादाब सोहराब, फैसल, अकरम आदि मौजूद रहे।
🔏 *पार्षदों ने कोरोना की सुरक्षा सामग्री की मांग की*
पार्षदों ने कोरोना से अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा सामग्री की मांग करते हुए कहा कि पार्षद सबसे ज्यादा जनता से मिलने वाला नेता होता है। इसलिए पार्षद कार्यालय पर थर्मल स्केनर मशीन, सेनेटाइजर, मास्क, किट आदि उपलब्ध कराई जाए। पार्षद शाकिर अली वार्ड नं 47 ने मांग करते हुए कहा कि क्योंकि पार्षद के पास सबसे ज्यादा व्यक्ति रोजाना मिलते है। हर तरह का इंसान मिलने आता है। पार्षद की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है। जब पार्षद नगर निगम के भले के बारे सोचता है तो नगर निगम को भी पार्षद की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सामग्री देनी चाहिए। इस मौके पर पार्षद शाकिर अली, पार्षद पति नदीम खान, पार्षद पति शादाब खान, पार्षद पति फारुख खान, पार्षद पति मुराद वच्चन, पार्षद पति हारून जग्गी, पार्षद पति अफ़ज़ाल अहमद, पार्षद शकील राइन, पार्षद नईम अख्तर आदि मौजूद रहे।
🔏 *बसपा पार्षद की मौत पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक*
अलीगढ़ के वार्ड 48 सराय रहमान के बसपा पार्षद शहाबुद्दीन की मंगलवार रात्रि को करंट लगने मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सबुद्दीन का ब्राइट का कारखाना था। देर रात्रि वह बिजली के तार लगा रहे थे तभी उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें मेडिकल रैफर कर दिया। मेडिकल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद सबुद्दीन की इस तरह से मौत पर सराय रहमान निवासी व जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा वार्ड 48 उनकी मौत पर दुखी है।
🔏 *कोरोना के 6 मरीज हुए डिस्चार्ज*
डीएमचन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के 6 मरीजों ने आखिरकार कोरोना से जंग जीत कर होटल महाजन से डिस्चार्ज किए हैं। मरीजों का कहना है कि आज वह स्वस्थ है तो इसके लिए अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस, कोरोना कन्ट्रोल रूम प्रभारी सहित सभी का धन्यवाद करते हैं जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजो की सेवा में लगे हैं। इसके साथ ही डॉक्टर समीर इंचार्ज होटल क्वारंटाइन ने बताया कि जो लोग डिस्चार्ज हुए हैं उन्होंने होम क्वारंटाइन की शर्तों के साथ नई गाइडलाइन के तहत अंडरटेकिंग फॉर्म भर कर दिया है।
🔏 *जिम बचाओ संघर्ष समिति ने चलाया तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान*
महानगर में कोरोना महामारी के बचाव के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन के कारण सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान, कंपनी, यातायात, जिम आदि बन्द कर दिए थे। लेकिन अब सरकार ने सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान यातायात फैक्ट्री आदि खोल दिए गए है। लेकिन जिम व खेल के मैदान अभी तक नही खुले हैं। इसी को लेकर जिम बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को जिम संचालकों व जिम प्रशिक्षकों ने जिम बचाओ अभियान के माध्यम से शांति पूर्वक जिम बचाओ तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान का प्रारम्भ किया। विनीत यादव ने कहा कि हमने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। संचालक एवं जिम प्रशिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। हमारी सरकार से मांग है कि हम सभी जिम संचालक व जिम प्रशिक्षकों पर भी ध्यान दे।
🔏 *कांग्रेस नेता ने मनाई तिरंगे की 74 वीं वर्षगांठ*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा है कि आज हम उस तिरंगे की 74 वीं वर्षगाँठ मना रहे है। जिसकी आन-बान और शान को बनाए रखने की खातिर हमारे राष्ट्र भक्त नेताओं, सुरक्षा बलों और देश के अन्य नागरिकों ने अपना बलिदान दिया है। इस तिरंगे पर जब भी संकट के बादल आए हैं तो उस समय पूरे देश ने एकजुट होकर इसकी रक्षा की है। मगर आज अफ़सोस है कि देश की कुछ ताक़तें अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इसके रंगो से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर करने का काम कर रही हैं। तो आइए आज हम यह प्रण करें कि अपने इस राष्ट्रीय गौरव और प्यार के प्रतीक तिरंगे को किसी भी सूरत मे कमजोर नहीं होने देंगे।
🔏 *डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं के निस्तारण करने के दिए निर्देश*
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में जन समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया तथा समस्याओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बंधित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसके साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि तहसील में आने बाली समस्याओं का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करे।
🔏 *भाजपा नेता जनता को असली मुद्दों से भटकने का कर रहे काम : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि भाजपा के अलीगढ़ के नेता जनता को असली मुद्दों से गुमराह जार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कोरोना संकट और जनता की मदद न करने और लोगों के असहाय स्थिति और जाते रोजगार पर पूरी तरह विफल सरकार से ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार की परदादारी के लिए जनता के ध्यान को भटकाने के लिए एएमयू को मुद्दा बनाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। जनता के मुद्दों पर बात करने में भाजपा के नेता पूरी तरह विफल हो चुके हैं उन्होंने कोरोना के काल में जनता के बीच कोरोना योद्धा की तरह काम करना था लेकिन जनता के बीच से नदारद रहे। अलीगढ़ की जनता सब देख रही है समय आने पर करारा जवाब देगी। रही बात एएमयू के वीसी को चूड़ियां भेजना यह मात्र अपने आकाओं को खुश करने के लिए सोची समझी कोरी और ओछी राजनीति है।
🔏 *गाजियाबाद में पत्रकार की मौत पर कोंग्रेसियों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि*
गाज़ियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करदी उनकी हत्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अह्वान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर मोमबति जलाकर उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की। विवेक बंसल ने जयपुर से दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देते हुये कहा है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी की भी हत्या करने में नहीं चूक रहे हैं I उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी की हत्या होने के बाद मुआवज़ा देने और परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी देने की घोषणा करके चुपचाप शांत बैठ जाते हैं I विवेक बंसल ने कहा कि क्या अपराधियों को प्रदेश सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है मुख्यमंत्री हमारे इस प्रश्न का उत्तर दे ? इस मौके पर प्रदीप रावत, शाहिद खान, शाहिद शैख़, कृष्णप्रताप सिंह, हिमांशु दिनेश, भरत राघव, अमजद हुसैन, आनंद बघेल, ब्रजेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह बघेल, मोहनलाल पप्पू, राजेश कुमार आर्य, हेमप्रकाश सैनी, तौहीद अहमद, मुन्नालाल कश्यप, अमीरुद्दीन लाला, बिहारीलाल सैनी, पिंकू बघेल, कामरान खान, रामेश्वर दयाल सविता, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
🔏 *करंट से झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत*
थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव महूपुर में 15 जुलाई को 40 वर्षीय वीरपाल पुत्र जयवीर सिंह बिजली की लाइन पर कटिया डालते हुए करंट लग गया था। गंभीर अवस्था मे उसे मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मेडिकल में उपचार के दौरान मंगलवार रात्रि में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे 3 छोटे -छोटे बच्चों को छोड़कर गया है।
🔏 *हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से हुई मजदूर की मौत*
थाना इगलास क्षेत्र के गांव तोछिगढ़ में हाईटेंशन लाइन से चिपकने से 19 वर्षीय मजदूर शादाब पुत्र जमशेद निवासी पारसारा थाना चंदपा जिला हाथरस की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि शादाब मकान में लैंटर के लिए जाल बांधने का कार्य करता था। बुधवार की सुबह वह इगलास के गांव तोछिगढ़ में जाल बांधने का कार्य कर रहा था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। जिससे सरिया टच होने से उसे करंट लग गया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्टर: अलीगढ़:- लक्ष्मण सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments