प्रधान पर ग्रामीणों ने लगायें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप... *ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
हरदोई:- प्रधान पर ग्रामीणों ने लगायें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप...
*ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
*ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
*ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
*ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
*ब्लॉक टोडरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुर्मुकी योगी सरकार में भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है...
ग्राम पंचायत टुर्मुकी में बरसों से नहीं कराए गए हैं विकास कार्य
*ग्राम प्रधान अंजुमन है* और इनका काम *प्रतिनिध के रूप में हामिद व हामिद के बड़े भाई* देखते हैं ग्रामीणों के अनुसार अंजुमन केवल नाम के लिए प्रधान हैं एक भी बार ग्राम पंचायत स्तर पर हुई बैठकों में कभी सम्मिलित नहीं हुई और ना ही कभी जनता के बीच में संपर्क किया
*प्रधान पति हामिद एवं ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष बाजपेयी* ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए जो भी कार्य कराए गए हैं उसमें पूरी तरह से गोलमाल किया गया है अधूरे बने पड़े शौचालय जो कि आप वीडियो में देख सकते हैं
ग्रामीणों के अनुसार कई वर्षों से कोई सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई है बरसात में भीषण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे हम लोगों का जीवन यापन करना बहुत ही कठिन हो गया है
ग्रामीणों ने प्रधान पति पर आरोप लगाते हुए कहा विकास कार्य के नाम पर जो भी पैसा आता है प्रधान पति एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत के चलते सारा पैसा बिना विकास कार्य कराए बंदरबांट कर लिया जाता है एवं जितने भी शौचालय बनाए गए हैं प्रधान ने अपने द्वारा बनवाए हैं जो कि आधे अधूरे बने पड़े हैं और उनका पैसा पूरा निकाल लिया गया है वही टुर्मुकी ग्राम पंचायत के अंर्तगत एक प्राइमरी विद्यालय जो टुर्मुकी के मजरा टेडवा छतरपुर में स्थित है जिसमे जो शौचालय बने हुए हैं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं स्कूल ग्राउंड में पानी भरने के कारण कीचङ हो जाता है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अलावा विद्यालय के शिक्षकों को भी असुविधा होती है। विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका ने इस बात को स्वीकार किया है।
ग्राम प्रधान की दबंगई के चलते सरकार की मंशा पर पूरी तरह से पानी फेरा जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रधान पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम सभा में साफ सफाई कई महीनों से नहीं कराई गई सफाई कर्मी कई महीनों से नदारत है हम ग्रामवासी खुद अपने घरों की नालिया साफ करने को मजबूर हैं जहां एक तरफ कोरोना वाइरस जैसी भयकर बीमारी पूरे देश में चल रही है और सूबे की योगी सरकार लाखो रुपए ग्रामसभाओं में साफ सफाई पर खर्च कर रही है वहीं ग्राम सभा के प्रधान ग्राम सभा में साफ सफाई तो छोड़िए वहा की नालियों में कीट नाशक दवाएं भी नहीं डलवाई गई प्रधान सिर्फ कागजों पर ही दिखा रहा विकास कार्य
शौचालय से लगाकर आवासों के नाम पर कई लोगों से तीन तीन चार चार हजार लिए गए लेकिन आवास नहीं मिले।
अब सवाल ये उठता है योगी सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात कर रही है और ऐसे प्रधान सरकारी पैसे का कर रहे दुरपियोग अब देखना यह है कि प्रशासन क्या कारवाई करता है...
डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...







No comments