पक्की दीवाल गिरने से बुजुर्ग दम्पति की मौके पर ही मौत शाहाबाद/हरदोई मझिला थाना क्षेत्र के गाँव रैगवा में घर में सो रहे बुजुर्ग दम्पति की दीवाल गिरने से दबकर मौत हो गयी।
हरदोई:- पक्की दीवाल गिरने से बुजुर्ग दम्पति की मौके पर ही मौत
शाहाबाद/हरदोई मझिला थाना क्षेत्र के गाँव रैगवा में घर में सो रहे बुजुर्ग दम्पति की दीवाल गिरने से दबकर मौत हो गयी।
मौके पर पँहुचे तहसीलदार और पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गुरुवार की सुबह रैगवां गांव में पक्की दीवाल गिरने से हरिशंकर अग्निहोत्री उम्र 70 वर्ष पुत्र रामानुज अग्निहोत्री अपनी पत्नी रामकुमारी उम्र 65 वर्ष घर के अंदर दीवाल पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे पक्की दीवाल अचानक भरभराकर ढह गई।छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग दम्पति दब गए।घर में सो रहे उसके इकलौते बेटे अनुराग ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले भी आ गए और ईंटों के मलबे में दबे बुजुर्ग दम्पति को बाहर निकालने का प्रयास किया तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।मृतक के पुत्र अनुराग ने घटना की जानकारी मझिला पुलिस को दी।मौके पर पँहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना पर तहसीलदार अबधेश कुमार, काननूगो उमेश पाठक, लेखपाल विनोद दीक्षित ने परिजनों को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
देवेन्द्र सिंह सह संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments