Breaking News

वाशिंगटन:- अमेरिका:- में सिंगापुर के एक नागरिक ने चीन के लिए जासूसी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

वाशिंगटन:- अमेरिका:- में सिंगापुर के एक नागरिक ने चीन के लिए जासूसी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। न्याय विभाग के मुताबिक जुन वेई येओ उर्फ डिक्सन येओ के नाम वाले इस व्यक्ति ने अमेरिका के भीतर विदेशी ताकत का अवैध एजेंट होने के जुर्म को स्वीकार करने वाली अर्जी दाखिल की। न्याय विभाग की राष्ट्रीय सुरक्षा इकाई के लिए अमेरिका के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी डेमर्स ने कहा कि चीन सरकार ऐसे अमेरिकियों से संवेदनशील जानकारी जुटाने का षड्यंत्र करती हैं, जिन पर किसी तरह का संदेह नहीं होता।
डेमर्स ने कहा, 'येओ भी ऐसी ही एक योजना के केंद्र में था और करियर नेटवर्किग साइट और फर्जी कंसल्टिंग साइट के जरिये ऐसे अमेरिकी नागरिकों को फंसाता था जो चीन की सरकार के काम आ सकते हों। यह अमेरिकी समाज के खुलेपन का फायदा उठाने के चीन की सरकार के उत्पीड़न का एक और उदाहरण है।
कोलंबिया के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी माइकल आर शेरविन ने कहा कि जुर्म कुबूल करने की याचिका उन तरीकों को रेखांकित करती है, जिनका प्रयोग चीन की सरकार संवेदनशील सरकारी सूचनाओं तक पहुंच रखने वाले अमेरिकियों को अपना शिकार बनाने के लिए लगातार कर रही है। इसमें इंटरनेट और चीन के बाहर के नागरिकों का इस्तेमाल करना शामिल है। जासूसी के लिए ऐसे अमेरिकियों का भी इस्तेमाल किया जाता था, जो कभी देश से बाहर नहीं जाते थे।


डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments