Breaking News

उज्जैन:- कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे ने उज्जैन में किया सरेंडर!

उज्जैन:- कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे ने उज्जैन में किया सरेंडर!


उज्जैन,
कानपुर शूटआउट के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने मीडिया और पुलिस को बुलाकर सरेंडर किया है.
 
कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी. इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है. सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है. गिरफ्तारी कैसे हुई? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है. मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है. उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी. वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था.

डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments