Breaking News

ललितपुर:- वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण -महरौनी ललितपुर मैं पौधरोपण किया- राज्य मंत्री,सदरविधायक,मंडलायुक्त ने!

ललितपुर:- वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण -महरौनी ललितपुर मैं पौधरोपण किया- राज्य मंत्री,सदरविधायक,मंडलायुक्त ने!


 ललितपुर:- वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण -महरौनी ललितपुर मैं पौधरोपण किया- राज्य मंत्री,सदरविधायक,मंडलायुक्त ने!


ललितपुर- वृक्षारोपण महाअभियान पर्व के अंतर्गत जनपद में सुबह 6.00 बजे से लेकर सांय 6.00 बजे तक वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, पुलिस विभाग सहित 26 विभागों के सहभागिता से जनपद को आवंटित लक्ष्य 4774830 के सापेक्ष 4831155 पौध रोपण पूर्ण किया गया। वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत पवा वन क्षेत्र में मा0 आयुक्त महोदय, झांसी मण्डल, झांसी सुभाषचन्द्र शर्मा,आई0ए0एस0 द्वारा हरीशंकरी का स्थापना कर (पीपल, पाकड़, बरगद) प्रजाति का रोपण कर शुभारंभ किया गया। पुनः सिलावन रो0 2020 क्षे0-20 हे0 में मा0 राज्य मंत्री श्रम एवं सेवा योजन मनोहर लाल पंथ,आयुक्त सुभाषचन्द्र शर्मा, आई0ए0एस0, झांसी मण्डल, झांसी, योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी महोदय, ललितपुर,अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, ललितपुर,डी0एन0 सिंह, प्रभागीय निदेशक, सा0वा0 प्रभाग, ललितपुर तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में वन महोत्सव के अंतर्गत पीपल, पाकड़, बरगद, शीशम, सागौन, आवलां, चिलबिल आदि पौधों का रोपण किया गया। ललितपुर वन प्रभाग की जखौरा रेंज के अंतर्गत बुढेरा रो0 20 में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, श्री आर0एस0 यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, ललितपुर, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय वन अधिकारी जखौरा,ग्राम प्रधान सिरसी, बुढेरा,जखौरा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों व ग्राम वासियों के द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पीपल, पाकड़, बरगद, शीशम, सागौन, आवलां, नीम आदि वृक्षों का रोपण किया गया। ललितपुर रेंज के गनगौरा रो0 20 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा आर0एस0 यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, ललितपुर, अनूप कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, ललितपुर व गणमान्य व्यक्तियों तथा ग्राम वासियों द्वारा पीपल, पाकड़, शीशम, सहजन, नीम आदि पौधों का रोपण किया गया।
इधर वृक्षारोपण के क्रम मे बुढ़ेरा तथा गनगौरा कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को अपने हाथों से सहजन के पौधें को वितरित किया गया तथा उसकी महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ-साथ प्रभाग की मड़ावरा रेंज, बार रेंज, माताटीला रेंज, एवं गौना रेंज में स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
■ ग्राम सिलावन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक सा0वा0प्रभाग, ललितपुर द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित इस महाअभियान में जनपद को 4774830 वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है, इस लक्ष्य को आज हमें पूरा करना है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अधिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आज जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही वृक्षारोपण स्थलों पर कोविड़-19 से बचाव हेतु सोशल डिटेसिंग, भी के लिए निवार्ह रूप से मास्क का प्रयोग तथा मौके पर सेनिटाइजर, साबुन, तौलिया तथा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
■इसके उपरांत मा0 राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की मंशानुसार आज पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हमें शत प्रतिशत पूरा करना हैं। वृक्ष हमारे जीवन मे अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही बिना हमसे कुछ लिए हमें छाया, फल व जीने के कई साधन मुहैया कराते हैं। एक वृक्ष लगाने 10 पुत्रों के समान है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि आज के दिन अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर सरकार की मंशा को पूरा करें।
■इसके उपरांत आयुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा जनपद के लिए वृक्षारोपण के जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे आज हमें पूरा करना है। वृक्ष हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये प्रकृति का वो उपहार है जिसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ईश्वर के इस वरदान का सम्मान करें।
■इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्यमंत्री एवं आयुक्त ने जो वक्तव्य दिया वह शत प्रतिशत सही है। वृक्ष हमारे जीवन के निर्वाह में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। निश्चित रूप से वृक्ष मनुष्य के लिए अमूल्य वरदान है, जो प्रकृति ने हमे दिया है।शासन द्वारा वृक्षारोपण के सम्बंध में जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जनपदवासी वृक्षारोपण करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें। वृक्षारोपण कर हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं तथा इसमे प्रत्येक मनुष्य को अपेक्षित सहयोग करना चाहिए।
■इसके उपरांत राज्यमंत्री ने हरी शंकरी,आयुक्त महोदय ने गुरार,जिलाधिकारी महोदय ने शीशम, मुख्य विकास अधिकारी ने पीपल, मंत्री प्रतिनिधि भावना गोस्वामी ने आंवला तथा जिला सूचना अधिकारी ने बांस के पौधे का रोपण कर जीवामृत का सिंचन किया।
■ आज जनपद में आवंटित लक्ष्य 4774830 के सापेक्ष  4831115 वृक्षारोपण किया गया है।

रिपोर्टर:- प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments