Breaking News

आजमगढ़:- हर्सोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ विदाई समारोह...

आजमगढ़:- हर्सोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ विदाई समारोह...



लोक निर्माण विभाग खण्ड पीडब्ल्यूडी आजमगढ़ में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जो हर्सोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।


विदाई पार्टी की अध्यक्षता कर रहे अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा निर्माण खंड विभाग से सेवानिवृत्त हुए।

इस मौके पर इंजीनियर एस एन सिंह प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अखिलेश मिश्रा और अभियंता सच्चिदानंद पांडेय  को अंगवस्त्रम व अटैची देकर सम्मानित किया गया ।

 प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि हमें कोई कार्य निष्ठा एवं लगन से करना चाहिए इससे हमारा मनोबल बढ़ता है विभाग को जहां भी हमारे अनुभव सहयोग की जरूरत पड़ेगी हम सहयोग देने को तैयार रहेंगे ।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष श्री राम यादव अपने संचालन में कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्त तो लोग होते रहते हैं लेकिन विभाग से हटने के बाद उनके कार्य व्यवहार का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पांडेय  ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से अखिलेश मिश्रा के कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर इंजीनियर एस. एन. सिंह, ओ. एन दुबे  सहायक अभियंता अजय कुमार यादव, सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमेश प्रसाद, रमाकांत यादव, कनिष्ठ सहायक एवं विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे...

रिपोर्टर: रोशन लाल खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments