राफेल आगमन को रक्षा मंत्री ने बताया नए युग की शुरुआत।
राफेल आगमन को रक्षा मंत्री ने बताया नए युग की शुरुआत।
राफेल आगमन को रक्षा मंत्री ने बताया नए युग की शुरुआत। खोज जारी है न्यूज चैनल यू०पी० से खास रिपोर्ट। डीपी सिंह चौहानों संपादक ।
नई: दिल्ली:- फ्रांस से लंबी उड़ान के बाद राफेल विमानों के पहले जत्थे की अंबाला एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को जानकारी दी कि फाइटर्स अंबाला में सुरक्षित तरीके से लैंड कर चुके हैं। विमानों की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री ने वायुसेना को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब देश के दुश्मनों को सोचना होगा। रक्षा मंत्री ने एक के बाद एक सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना देश के सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। यह मल्टीरोल एयरक्राफ्ट निश्चित तौर पर देश की वायुसेना की ताकत को बढ़ाएंगे।'
राजनाथ ने देश के दो टूक कहा कि अब किसी को यदि भारतीय वायुसेना की ताकत को लेकर चिंता करना चाहिए तो उन्हें जो हमारी क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालना चाहते हैं। मैं भारतीय वायुसेना को बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि 17 स्क्वॉड्रन, गोल्डन एरो अपने मिशन पर काम करता रहेगा। इन विमानों के शामिल होने से वायुसेना की युद्धक क्षमता में समय पर बढ़ोतरी हुई है।
डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...
राफेल आगमन को रक्षा मंत्री ने बताया नए युग की शुरुआत।
Reviewed by www.khojjarihai.com
on
July 29, 2020
Rating: 5
No comments