Breaking News

हरदोई: सभी चौराहों पर प्रातः 09 से 12 व अपरान्ह 04 से सांय 07 बजे तक चेकिंग होगी:- डी0एम0...

हरदोई:- से - खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

हरदोई:- सभी चौराहों पर प्रातः 09 से 12 व अपरान्ह 04 से सांय 07 बजे तक चेकिंग होगी:- डी0एम0...

हरदोई: मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न कराने पर कोरोना फैलाने वाले समाज के दुश्मन की उपाधि देते हुए दुकान व दुकानदार के नाम का प्रचार-प्रसार करायें:- पुलकित खरे...

हरदोई: जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी लाने एवं लोगों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क लगाने का अनुपालन कड़ाई से कराने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि आप लोगों द्वारा कोरोनाकाल में अपना सहयोग देने की अपील के दृष्टिगत नगर के 14 चैराहों पर एक-एक पी0आर0डी0 जवान के साथ प्रातः 09 से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह 04 से सायं 07 बजे तक उपस्थित रहकर चैराहों पर बिना मास्क, गमछा, रूमाल से मुंह-नाक न ढकने वाले पुरूषों के साथ साड़ी के पल्लू, दुप्पटे आदि से मुंह, नाक न ढक कर सार्वजनिक स्थल एवं बाजारों में घमने वाली महिलाओं पर भी पांच सौ रूपया का जुर्माना लगाये। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि खुद को, अपने परिवार को एवं समाज को इस वैश्विक कोरोना महामाही से बचाने में सहयोग के लिए दो गज की दूरी बनाने के साथ मास्क लगाने का पालन अवश्य करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रवि शंकर शुक्ला को निर्देश दिये कि सभी चैराहों के लिए नामित पी0आर0डी0 जवानों के साथ स्वैच्छा से सेवायें देने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को रसीद बुक उपलब्ध कराते हुए तैनात करें और संबंधित चैराहो पर स्थापित पुलिस चैकी के पुलिस कर्मियों को भी जानकारी उपलब्ध करा दें कि बिना मास्क लगायें लोगों पर जुर्माना करते समय इन पीआरडी जवानों एवं भूतपूर्व सैनिकों को जुर्माना देने से मना करने एवं अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही करेंगें और जुर्माना वसूली में सहयोग करेगें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देश दिये कि चैराहों के अलवा बाजार/मार्केट के दुकानदारों द्वारा मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न कराने पर कड़ा जुर्माना लगाये और कोरोना फैलाने वाले समाज के दुश्मन की उपाधि देते हुए दुकान व दुकानदार के नाम का प्रचार-प्रसार करायें...
बैठक में श्री खरे ने बताया कि नगर के जिन्दपीर चैराहा, स्वर्ण जयंती (डीएम) चैराहा, नुमाइश चैराहा, सिनेमा चैराहा, बड़ा चैराहा, लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी, बावन चुंगी, पिहानी चुंगी, साण्डी चुंगी, पुलिस चैकी रेलवेगंज चैराहा, मंगली पुरवा चैराहा, रेलवे स्टेशन चैराहा तथा माल गोदाम चैराहा पर पीआरडी जवान एवं भूतपूर्व सैनिक 12 अगस्त 2020 से तैनात रहेगें और किसी भी चैराहों एव बाजारों में  बिना मास्क, रूमाल, पल्लू आदि से मुंह न ढक कर निकलने वाले पुरूष एवं महिलाओं पर 500/-रू0 जुर्माना लगाया जायेगा। बैठक में अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, भूतपूर्व सैनिक एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे...

डीपी सिंह चौहान *संपादक* खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments