Breaking News

शाहजहांपुर:- अगर आप बिजलीकर्मी नहीं हैं और आपको लगता है कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण हमारी समस्या नहीं है तो,यकीन मानिए आप न केवल अपने महान देश भारत का भविष्य चौपट कर रहे हैं अपितु अपना एवं अपने आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी अंधकारमय बनाने में भी अपनी 100% भूमिका अदा कर रहे हैं...

शाहजहांपुर:- अगर आप बिजलीकर्मी नहीं हैं और आपको लगता है कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण हमारी समस्या नहीं है तो,यकीन मानिए आप न केवल अपने महान देश भारत का भविष्य चौपट कर रहे हैं अपितु अपना एवं अपने आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी अंधकारमय बनाने में भी अपनी 100% भूमिका अदा कर रहे हैं...

विद्युत विभाग न केवल पूरे देश में सबसे महत्वपूर्ण कार्य करता है,अपितु यह एक बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर भी है। अगर आज आप इस निजीकरण का विरोध नहीं कर रहे हैं तो यकीन मानिए आपके बच्चे आईआईटी,बीटेक,डिप्लोमा और आईटीआई कर ठेकेदारों के आगे नौकरी की भीख मांगने पर विवश हो जाएंगे। जिसके जिम्मेदार आप और हम ही होंगे।साथ ही बिजली के दाम पर कोई नियंत्रण नहीं रहेगा और सभी तरह की बिजली के दाम बहुत अधिक हो जाएंगे।जिसका पूरा भार आप पर ही आने वाला है।नेता आएंगे- जाएंगे। लेकिन देश का निर्माण देश के सार्वजनिक उपक्रमों से होता है और जब वह उपक्रम देश का ही नहीं रह जाएगा तो फिर हम किस बात पर गर्व करेंगे...

*आप किसी भी विचारधारा से प्रेरित हो,आप किसी भी दल के समर्थक हों,परन्तु आज बिजली के क्षेत्र में हो रहे निजीकरण का विरोध करिए।आइए फेसबुक पर,व्हाट्सएप पर, ट्विटर पर बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में दो पंक्तियाँ अवश्य लिखिए,लिख नहीं सकते हैं तो किसी दूसरे का पोस्ट शेयर जरूर करिए। लेकिन कुछ करिए, क्योंकि देश का निर्माण देश की सार्वजनिक संपत्ति से होता है,उसके निजीकरण से नहीं...

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अंतिम लड़ाई तक के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिस प्रकार हम सब ने इससे पहले भी निजीकरण को निरस्त कराया था उसी प्रकार आप हम मिलकर पुनः इसको पूरी तरह विफल करेंगे...


उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है...
मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है...
राविप प्राविधिक संघ जिंदाबाद जिंदाबाद...

रिपोर्टर: शाहजहांपुर- शांतनु सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments