सीतापुर:- झोलाछाप डॉक्टरों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज...
सीतापुर:- मानपुर सीतापुर मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टर ने पत्रकार पर जानलेवा हमला करते हुए उसे घायल कर दिया जहां थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया मानपुर थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है आपको बताते चलें जनपद सीतापुर में स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम पर चल रहे कुछ झोलाछाप डॉक्टर जो अपनी मनमानी पर उतारू हैं यह आए दिन किसी न किसी पत्रकारों के साथ बदसलूकी किया करते हैं इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पत्रकारों पर जानलेवा हमला भी शुरू कर दिया है फर्जी डॉक्टर एवं बिना रजिस्ट्रेशन के चला रहे नर्सिंग होम ओं कि जब शिकायत संबंधित अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से की जाती है तो स्वास्थ्य विभाग इन पर कार्रवाई करने के बजाए पत्रकार को ही का खा गा घा पढ़ाना शुरू कर देती है और अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेते हैं जिसकी वजह से इनके हौसले आज यहां तक बढ़ गए हैं कि वह चौथे स्तंभ के ऊपर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूकते हैं...
रिपोर्टर: कु० देवेन्द्र सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments