Breaking News

पिहानी पालिकाध्यक्षी के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गुड्डू के नाम का किया प्रस्ताव, जल्द सपा सुप्रीमो को भेजा जाएगा नाम का प्रस्ताव...

पिहानी  पालिकाध्यक्षी के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गुड्डू के नाम का किया प्रस्ताव, जल्द सपा सुप्रीमो को भेजा जाएगा नाम का प्रस्ताव...

हरदोई10 अक्टूबर। पिहानी नगरपालिका अध्यक्ष की कोरोना के चलते असमय मौत के बाद पिहानी पालिकाध्यक्षी के लिए सियासी गणित फिट करने शुरू कर दिए गए है और लगभग सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव को लेकर तैयारियां भी अंदरखाने प्रारम्भ कर दी है। पिहानी पालिकाध्यक्षी के चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने सभी पार्टियों पर बढ़त बनाकर पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी के नाम पर भी लगभग लगभग विचार कर लिया है और जल्द ही समाजवादी पार्टी के अधिकृत नगरपालिका प्रत्याशी के नाम का एलान भी हो सकता है। पार्टी के लिए जिताऊ कैंडिडेट खोजने के लिए शनिवार को सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल की अध्यक्षता में पिहानी नगर के पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक भी की गई जिसमे आगामी पिहानी नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई है। 
सपा जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने बताया कि पिहानी नगरपालिका अध्यक्ष पद होने वाले उपचुनाव के लिए पिहानी नगर समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाने के लिए कृष्णपाल राठौर गुड्डू राठौर का नाम प्रस्तावित किया है 
सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका प्रस्ताव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष तक पहुँचा दिया जायेगा।
श्री वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी और अब तक कृष्णपाल राठौर गुड्डू राठौर ने पिहानी उपचुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की है। पार्टी जिताऊ प्रत्याशी चयन को लेकर एक जल्द कमेटी बनाकर पिहानी भेजेगी जिसके बाद इच्छुक प्रत्याशियों का जमीनी स्तर पर सर्वे करवाकर जिताऊ व्यक्ति को पार्टी का टिकट दिया जायेगा।
 सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी से पिहानी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से पिहानी नगर के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, जिला सचिव कृष्णपाल राठौर गुड्डू राठौर, नगर अध्यक्ष रियाशत खां, जिला सचिव रमेश कश्यप, युवजन सभा अध्यक्ष हरिनाम यादव, प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतेंद्र यादव सत्या, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद अहमद, आकाश सिंह , देवेश मिश्रा मिन्टू , सुरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे...

डीपी सिंह चौहान *संपादक* खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments