Breaking News

खोज जारी हैै. 24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट बिहार: पूर्णिया:- के नगर प्रखंड अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र पूर्णिया ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के. नगर, ने राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत “ स्वच्छ गांव हरित गांव ” कार्यक्रम का आयोजन किया




खोज जारी हैै. 24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिहार: पूर्णिया:- के नगर प्रखंड अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र पूर्णिया ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के. नगर, ने राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत “ स्वच्छ गांव हरित गांव ” कार्यक्रम का आयोजन किया...
गया जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार तथा छायादार अमरूद, जामुन, बास, साल आदि को पौधे लगाए गए! कार्यक्रम में सहारा पंचायत के वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार झा ने कहा कि हरा गांव स्वच्छ गांव पर्यावरण के लिए जरूरी है ताकि स्वस्थ और सुंदर गांव बनाया जा सके, इस क्रम में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद ने युवा - युवतियो को पेड़ लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं कि वे अपने घर में एक - एक पौधा लगाकर उसमें पानी जरूर डालें ताकि हमारा लगाब पर्यावरण से बना रहे ! इसमें विभिन्न क्लबों से आए लोगों को जानकारी देते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुन्ना कुमार एवं कुंती कुमारी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से के नगर में समय-समय पर युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है! जिसमें ग्रामीण युवा एवं युवती भाग ले कर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं!
 क्लब अध्यक्ष धनंजय कुमार कहां की पृथ्वी पर मौजूद  पर्यावरण को स्वच्छ और सुद्घ, वृक्षों से ही बनाया जा सकता है, उप सचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि औषधीय पौधा से बाजार की दवाइयों से बचा जा सकता है और कम लागत पर मानव तथा जीव जंतु को भी स्वस्थ रखा जा सकता है तथा कोषाध्यक्ष शनिदेव ने सभी से अपील किया कि अपने घर में औषधीय पौधा मसलन, तुलसी नीम, पीपल इत्यादि का पौधा अवश्य लगावे इस दौरान समाजसेवी जनार्दन प्रसाद ने पौधों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की कहा कि यह पौधा हमारे जीवन में सबसे आवश्यक है इस दौरान क्लब के सदस्य गण गुंजन कुमार शनि देव सुशीला देवी प्रियंका देवी आदि उपस्थित हुए...
खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments