#@हरदोई:- टड़ियावां: प्रभारी निरीक्षक की धड़पकड़ से कच्ची शराब कारोबारियों में खौफ@# #@90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार@#
#@हरदोई:- टड़ियावां: प्रभारी निरीक्षक की धड़पकड़ से कच्ची शराब कारोबारियों में खौफ@#
#@90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार@#
जनपद: में डीएम व एसपी के निर्देशन पर एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत टड़ियावां पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से 90 लीटर कच्ची शराब के साथ 06 अभियुक्त को गिरफ्तार की कार्यवाही, पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के कच्ची शराब कारोबारियों में भय का माहौल देखने को मिल रहा हैं.
आपको बताते चले बीते कल 14 मार्च रविवार की शाम से रात करीब 10:30 बजे तक थाना प्रभारी निरीक्षक राय सिंह के नेतृत्व में टड़ियावां पुलिस टीम ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की है। उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह हमराह कांस्टेबल अरविंद कुमार ने थाना क्षेत्र के गाँव लालपुर भैंसरी में छापेमारी कर अभियुक्त राजू रैदास 38 पुत्र कोमिल को प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा जिसके बाद मुखबिर खास की सूचना पर गाँव हीरालाल पुरवा मजरा अमेठिया में छापेमारी कर अभियुक्त छंगा 25 पुत्र प्रकाश कश्यप एवं डंमर 48 पुत्र राधेलाल पासी के पास से प्लास्टिक की पिपिया में 20-20 लीटर शराब पकड़कर थाना लाया गया@#
#@वही दूसरी ओर उप निरीक्षक राम बच्चन भारती व कांस्टेबल बिनीत कुमार के द्वारा लोकराम पुत्र पुत्तीलाल निवासी अहिरोरी को 20 लीटर कच्ची शराब प्लास्टिक की पिपिया में पास के गाँव ले जाते हुए पकड़ा। इसके साथ ही क्राइम इंस्पेक्टर अनिल सिंह व हेड कॉन्स्टेबल बलवन्त कुमार ने सुखपाल पुत्र श्रीकृष्ण लोहार निवासी उनौती को कच्ची शराब बेचते हुए 10 लीटर पिपिया में भरी शराब के साथ पकड़ा। वही क्षेत्र में एंटीरोमियों की रोकथाम के लिए निकले कांस्टेबल उमेश व महिला कॉन्टेबल भारती होमगार्ड रामदास के साथ रास्ते मे मुखविर खास की सूचना पर सिंकन्दरपुर निवासी महिला पूनम 32 पत्नी शिवकुमार को अनिल पब्लिक डिग्री कालेज के पास झोपड़ी शराब बेचते हुए पकड़ा जिसके पास से 10 लीटर शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की है@#
#@वही उपरोक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि 14 मार्च से 15 मार्च तक थाना क्षेत्र के कई जगहों पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर 80 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई एवं करीब 400 लीटर लहन भी पुलिस द्वारा नष्ट कराया गया है। इसके साथ ही 06 अभियुक्तों को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की गयी है@#
खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments