Breaking News

#@हरदोई:- टड़ियावां : योगी आपके राज में पीड़ित परिवार करे गुहार, काट रहा अधिकारियों के चक्कर सुने न कोई पुकार@#


 #@हरदोई:- टड़ियावां : योगी आपके राज में पीड़ित परिवार करे गुहार, काट रहा अधिकारियों के चक्कर सुने न कोई पुकार@#

#@टड़ियावां : थाना क्षेत्र के कस्बा टड़ियावां खास में बीते दिनों 18 मार्च गुरुवार की रात गाँव के ही विपक्षी सत्यप्रकाश पुत्र धर्मेश्वर व सत्यप्रकाश की पत्नी रामा देवी ने पड़ोस में रहने वाले गरीब परिवार के घर आग लगा दी थी. जिससे गरीब परिवार के घर रखा राशन सामग्री, कपड़े व अन्य गृहस्थी जलकर राख हो गयी थी। पीड़ित परिवार के मुखिया रामकुमारी पत्नी राजेंद्र ने स्थानीय पुलिस को शिकायत पत्र देकर उक्त विपक्षी पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ला में रहने वाले साबिर पत्नी रियासत,रेशम पत्नी इस्तियाक, अपसरी पत्नी हाफिज,नसीम आदि गवाहन ने यह बताया था कि कई दिन से घर खाली करने का विपक्षी गरीब परिवार पर दबाव बना रहा था. जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने डीएम एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी. शिकायत करने की खुन्नस में आकर विपक्षी ने घटना से दो दिन आग लगाने की धमकी दी थी.
वही उक्त घटना के विषय मे टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक राय सिंह बताया था कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही हैं. जिसके बाद विपक्षी के गाँव मे ही घूमने पर और उस पर कोई ठोस कार्यवाही न होने से पीड़ित परिवार को विपक्षी द्वारा पुनः धमकिया मिलने से पीड़ित परिवार अधिकारियों के चक्कर काट रहा हैं. लेकिन कहीं से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलता नजर नही आ रहा हैं@#

खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments