Breaking News

#@उरई:- तहसील समाधान दिवस में उमरारखेड़ा महिलाओं ने दिया शिकायती पत्र= सरकारी टयूबवेल से पानी न पहुंचने की समस्या रखी@#


#@उरई:- तहसील समाधान दिवस में उमरारखेड़ा महिलाओं ने दिया शिकायती पत्र= सरकारी टयूबवेल से पानी न पहुंचने की समस्या रखी@#

#@उरई: जालौन= नगर पालिका परिषद के मुहल्ला उमरारखेड़ा की दर्जनों महिलाओं ने पेयजल की किल्लत को लेकर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देते हुए पेयजल समस्या को हल करने की मांग उठाई.
शहर मुहल्ला उमरारखेड़ा निवासी जगदीश, वद्रीप्रसाद, फूल कुंवर, विद्या देवी, माया, अनीता,  राजकुमारी, सुनीता, रामश्री, मनोज कुमार, संतराम, विनोद, आशाराम, प्रभूलाल सहित दर्जन लोगों ने तहसील दिवस में पहुंच कर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पानी की टंकी से पाइप द्वारा पानी की सप्लाई घरों तक होती है विगत चार माह से पानी सप्लाई रुक-रुक कर कई दिनों बाद आती है जिससे लोग काफी परेशान थे। सरकारी नलों की टोटियों में पानी तक नहीं पहुंच रहा है। आरोप है कि अगर कभी कभार पानी आता भी है तो गंदा पानी आता है।इसके बाद भी जल संस्थान विभाग द्वारा पानी का बिल भेजा रहा है। शिकायत करने आये लोगों का कहना है अगर पानी नहीं मिलेगा तो हम लोग बिल जमा नहीं करेंगे@#
ब्यूरो- गोविन्द सिंह दाऊ खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments