Breaking News

#@बस में करंट आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत,आधा दर्जन अधिक घायल@#

#@बस में करंट आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत,आधा दर्जन अधिक घायल@#

#@परिक्रमा से लौटते समय हुआ हादसा@#

#@मांट:- थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत डांगोली तिराहे पर बस में हाईटेशन लाइन से करंट आने पर एक 25 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई वही आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए वही तीन गभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी मांट पर भर्ती कराया जहां से उन्हें इलाज के लिये रैफर किया गया@#

#@गुरुवार को रंग भरनी एकादशी पर वृंदावन से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुयो की बस डांगोली तिराहे पर करंट आ गया जिससे बस की छत पर बैठे 25 वर्षीय गोल्डी पुत्र हरिओम निवासी महगौरा थाना पिसावा अलीगढ़ की मौत हो गई वही करंट आने से तारा पत्नी श्रीपाल,दुर्गेश पुत्री ओंकार सिंह,राजवती पत्नी कालीचरण सहित आधा दर्जन घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेशन लाइन के करंट से बस से चिंगारी निकली घायलो को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया जहां से तीन की हालत गभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।हादसा होने के बाद सीएचसी मांट पर पहुंचे उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान ने बताया की पार्किंग की वजाय बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया था उसके बाद यह हादसा हुआ है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के चिकित्सा अधीक्षक डां विकास जैन ने बताया कि मृतक के शव जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है@#

डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments