#@हरदोई:- पंचायत चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालें सीधे जायेंगे जेल- थानाध्यक्ष सुरसा@#
#@हरदोई:- पंचायत चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालें सीधे जायेंगे जेल- थानाध्यक्ष सुरसा@#
#@दिनों-दिन पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही सुरसा पुलिस भी सर्तक है, क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर सुरसा पुलिस गांव गांव लोगों के बीच पहुंचकर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील कर रही है।साथ ही थानाध्यक्ष की ओर से चुनाव में माहौल खराब करने वाले खुराफाती तत्वों पर कडी कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है.
इसी कड़ी में सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के पचकोहरा गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में गांव वालों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने गांव और क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है। कच्ची शराब के विरुद्ध सुरसा पुलिस बराबर अभियान चला रही है. उन्होंने बताया की चुनाव के दौरान किसी भी प्रलोभन या अन्य कोई माहौल बिगाड़ने वाली बात अगर सामने आई तो ऐसे खुराफातियों पर पुलिस की पैनी नजर रखेगी, और उन पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी, इसलिए चुनाव में कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास ना करें।और शांति व्यवस्था कयाम रखते हुए चुनाव में भाग लें, गांव और क्षेत्र में अराजकता फैलानें वालों पर नजर रखने के लिए गांव गांव टीमें सक्रिय हैं@#
डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र...

No comments