Breaking News

#@हरदोई:- श्रीकृष्ण ने किया अहंकार रूपी कंस का वध अनूप ठाकुर महाराज@#


#@हरदोई:- श्रीकृष्ण ने किया अहंकार रूपी कंस का वध अनूप ठाकुर महाराज@#



#@हरदोई:- श्रीकृष्ण ने किया अहंकार रूपी कंस का वध अनूप ठाकुर महाराज@#



#@हरदोई:- श्रीकृष्ण ने किया अहंकार रूपी कंस का वध अनूप ठाकुर महाराज@#

#@जिला हरदोई के ग्राम रामपुर धर्मपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में असलापुर धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक अनूप ठाकुर महाराज ने छठें दिवस में कंस वध की कथा सुनाई.
कथा व्यास ने कहा कि भोजराज कंस दरबार में अक्रूर को बुलाकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लाने का आदेश देता है. अक्रूर जाकर अपने साथ श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लेकर आते हैं. पहली मुलाकात कंस के धोबी रजक से होती है भगवान उससे राजसी वस्त्र मांगते हैं वो भगवान से उल्टा सीधा बोलता है कृष्ण उसका प्रणांत करते हैं आगे कुब्जा को भगवान सुंदर रूप प्रदान करते सभी का उध्दार करते हुए,
अनूप महाराज ने कहा कि कृष्ण सीधे रंगभूमि के द्वार पर पहुंचे कुवल्या पीड नामक हाथी श्रीकृष्ण को मारने के लिए उन पर हमला करता है. श्रीकृष्ण हाथी को मार देते हैं. कंस के इशारे पर काम, क्रोध रूपी पहलवान मुष्टिक और चाणूर एक साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला करते हैं. श्रीकृष्ण और बलराम इन पहलवानों को मौत के घाट उतार देते हैं. कंस जैसे ही श्रीकृष्ण को मारने के लिए झपटता है. तो वह उसे जमीन पर पटक कर उसका वध कर देते हैं। कंस के मरते ही मथुरावासी खुशी से झूम उठते हैं. श्रीकृष्ण वासुदेव व देवकी को बंदीगृह से मुक्त कर उग्रसेन को दुबारा गद्दी पर बैठा देते हैं. अनूप व्यास ने कहा कि मानव को हमेशा सत्य के मार्ग पर चल मोक्ष की प्राप्ति कर लेनी चाहिए. इस दौरान रनवीर कुशवाहा परिक्षित, पलक सोलंकी, सूर्यप्रताप मिश्रा, राजेश कुशवाहा आनंद मिश्रा, राजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहें@#

डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments