#@हरदोई:- टड़ियावां : ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन@#
#@हरदोई:- टड़ियावां : ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन@#
#@ब्लाक : टड़ियावां : आज 17 मार्च बुधवार के दिन को शासन की मंशानुरूप ब्लाक संसाधन केन्द्र टड़ियावां परिसर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां डा.सत्य प्रकाश यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता राजेश सिंह व खंड विकास अधिकारी संध्या रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।राजेश सिंह द्वारा बीईओ के कार्यों व टड़ियावां के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी।इस मौके पर बीईओ द्वारा बताया गया कि पूर्व प्रमुख के सौजन्य से बीआरसी परिसर में इंटर लॉकिंग व बाहर अतिक्रमण हटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।खंड विकास अधिकारी संध्या रानी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर ब्लॉक के सभी विद्यालयों में कायाकल्प के सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।उच्च प्रा.वि.बहर द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत पर नृत्य व प्रा.वि.भैंसरी की शिक्षिका रश्मि रावत द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। बीईओ श्री यादव द्वारा आपरेशन कायाकल्प,मानव संपदा पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया,एआरपी बीना वर्मा द्वारा लिंग संवेदीकरण पर विस्तार से बात रखी गयी,एआरपी विवेक गुप्ता द्वारा मिशन प्रेरणा,विद्यालय की बदलती तस्वीर,प्रिंटरिच मैटेरियल,गणित किट,समृद्ध माड्यूल,आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका,दीक्षाऐप,रीड एलांग ऐप,शारदा एवं समर्थ कार्यक्रम पर विस्तार से अलग-अलग सत्र में बात रखी गयी।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रा.वि.गद्दीपुरवा,उच्च प्रा.वि.दानियांलगंज,उच्च प्रा.वि.बहर,उच्च प्रा.वि.धियरमहोलिया द्वारा दिया गया व उच्च प्रा.वि.इटौली की विभा पाल द्वारा मिशन प्रेरणा पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में आये बच्चों,प्रेरक बालक,प्रेरक बालिका व मिशन प्रेरणा,कायाकल्प में बेहतर कार्य करने वाले गुरूजनों को भी ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह ने सभी को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया@#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments