Breaking News

टड़ियावां पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी निवर्तमान प्रधान सैती की गाड़ी से 580 पौआ जोशीला ब्राण्ड शराब बरामद तड़ियावां/हरदोई


टड़ियावां पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी

निवर्तमान प्रधान सैती की गाड़ी से 580 पौआ जोशीला ब्राण्ड शराब बरामद

तड़ियावां/हरदोई
टड़ियावां पुलिस का पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थानीय पुलिस का अभियान प्रगति पर है।जिसके चलते मंगलवार की देर रात पुलिस ने वोटरों को बांटने जा रही एक गाड़ी से शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की।
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल 2021 मंगलवार की रात समय 10:30 पर उपनिरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा मय फोर्स टड़ियावां तिराहा पर सन्दिग्ध वाहन व ब्यक्तियों की चेकिंग के दौरान i20 कार नं up 32 km4243 से पांच बोरियों में पैक 580 पौआ जोशीला ब्रांड देशी शराब बरामद की गई।कार में सवार लोगों ने अपना नाम योगेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी सैती,गौतम पुत्र बृजकुमार निवासी सिकन्दरपुर,अजयपाल पुत्र सालिकराम निवासी टड़ियावां,सुफीन पुत्र सिकन्दर निवासी सैती,इरफान पुत्र शराफ़त अली निवासी टड़ियावां एवं आरिफ पुत्र जमील निवासी सैती को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब ग्राम सैती के प्रधान पद प्रत्यासी मोनू गाजी पुत्र आविद अली की है।जो प्रलोभन देकर वोटरों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए वितरित करने के लिए जा रही थी।इसके साथ ही गाड़ी पर विना अनुमति के मोनू गाजी का स्टीकर भी लगा हुआ है।श्री सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन में सभी आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।विधिक कार्यवाही जारी है।बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी ब्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

No comments