#@हरदोई:- टड़ियावां - क्षेत्र की विजली ब्यवस्था बेपटरी अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षेत्रवासी परेशान@#
#@हरदोई:- टड़ियावां - क्षेत्र की विजली ब्यवस्था बेपटरी अनियमित विद्युत आपूर्ति से क्षेत्रवासी परेशान@#
#@टड़ियावां:- क्षेत्र की विद्युत ब्यवस्था सम्बन्धित जिम्मेदारों की उदासीनता एवं अक्षमता के चलते बदहाल स्थिति में है।ना ही विजली आने का समय निश्चित है और ना ही जाने का। जो भी आपूर्ति मिल जाए वह विजली कर्मियों के रहमोकरम पर निर्भर है।स्थिति यह है विद्युत उपखण्ड इटौली से संचालित परसनी,टड़ियावां, अहिरोरी तीनों फीडरों की हालत दयनीय है।लोकल फाल्ट,ट्रिपिंग,मेन सप्लाई न आने के नाम पर भारी कटौती चल रही है।आलम यह है कि दिन की सप्लाई फाल्ट सही करने में चली जाती है।इसके बावजूद रात की सप्लाई भी देने में सम्बन्धित जिम्मेदार अक्षम सावित हो रहे हैं।इस स्थिति में जो भी सप्लाई मिल जाए वह सम्बन्धित जिम्मेदारों की मेहरवानी पर निर्भर हैं।इस हालत में क्षेत्रीय सरकारी व ब्यक्तिगत संस्थानों सहित ब्यापारी,दूकानदार, आदि सहित समस्त क्षेत्रीय उपभोक्ता जिम्मेदारों की निष्क्रियता का दंश झेलने के लिए मजबूर हैं@#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments