Breaking News

कालंबोली पुलिस करवा रही है सरिया चोरी! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कालंबोली में हो रही लोहे की छड़ों की चोरी रोकने की सूचना...

कालंबोली पुलिस करवा रही है सरिया चोरी!

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कालंबोली में हो रही लोहे की छड़ों की चोरी रोकने की सूचना...

अब देखते हैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार क्या करती है कार्रवाई या चोरों के आगे उद्धव ठाकरे साकार कमजोर साबित हो रही है और चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं अब आपको दिखात हैं इस कार्रवाई से चोरों में कैसी घबराहट पैदा हो गई है और शिल्पा सोनी खोज जारी है न्यूज़ चैनल सब एडिटर महाराष्ट्र शिल्पा सोनी को धमकी दे रहे हैं... जल्दी ही उद्धव ठाकरे सरकार ने इन चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हो सकती है कोई बड़ी घटना जिसमें उद्धव ठाकरे सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी...
     नवी मुंबई पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह 

नवी मुंबई / महाराष्ट्र प्रभारी कमलेश सोनी खोज जारी है न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र/ प्रदेश अध्यक्ष - अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद महाराष्ट्र...

नवी मुंबई : कालंबोली पुलिस स्टेशन हद में हो रही लोहे की छड़ों की चोरी रोकने के लिए महिला दक्ष नागरिक सिल्पा सोनी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र।
    सभी तस्वीरें सरिया चोरी के आरोपियों की है। 

महाराष्ट्र नवी मुंबई कालंबोली पुलिस पुलिस स्टेशन की हद स्थित कालंबोली स्टिल मार्केट, कैलास होटल के पास बने गोदाम क्र.६७७ व ३८९ में रात के ८ बजे से लेकर सुबह ४ बजे तक उतारा जाता है चोरी की छड़, बंदरगाह से सरिया लादकर चलने वाले कंटेनर उपरोक्त गोदाम के अंदर जाकर कुछ सरिया उतार कर, पैसे लेकर चले जाते हैं। इस तरह की चोरी करीब दो वर्षों से चल रही है। ऐसा इल्ज़ाम दक्ष नागरिका सिल्पा सोनी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में लगाया है।
  माल उतारने के बाद ट्रक चालक को पैसा देते हुये 

हो रही चोरी में संलिप्त कथित चोरों के नाम भी लिखे हैं जो इस प्रकार हैं। १.इम्तियाज शेख, २. हाफिस मालिक, ३.बक्कलखान, ४.सैफशेख,५.सरफराज,६. जलालुखान, ७. शाहरुख खान, ८. अलिखान चोरी में सामिल हैं। दक्ष नागरिका को जब हो रही चोरी का पता चला तो उन्होंने पहले खुद जांच की उसके बाद कालंबोली पुलिस से शिकायत की और चोरी बंद करवाने के लिए कहा परंतु पुलिस कहाँ सुनने वाली थी पुलिस तो खुद इस चोरी में सामिल थी तो पुलिस ने वही किया जो उसे करना था। 'कहाँ चोरी हो रही है हमें वहां जानेपर कुछ नहीं दिखाई देता' 'पता बराबर नहीं है' 'तुम सामने से साथ चलकर दिखाओ' आदि आदि सवाल करने शुरू किये। एक महिला को रात के १० बजे चोरी का स्थान दिखाने के लिए कालंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पाटिल बुलाते हैं कितने शर्म की बात है। उनके क्षेत्र के अवैध गोदामों का पता अगर उन्हें नहीं मालूम है तो उन्हें पुलिस की नौकरी से रिजाइन देकर कहीं ठेला लगाने की आवश्यकता है। पुलिस विभाग आज की इस सरकार में इतनी बेशर्मी पर उतारु है। जिसकी कोई हद नहीं। लगता है नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह को भी वसुली का कोई लक्ष्य दिया गया है, या फिर अपने ऐसो आराम के लिए सरिया खरीद रही कंपनियों को चूना लगाने में मदद कर रहे हैं, और बंदरगाह से निकलने वाले कंटेनरों में ज्यादा माल भरकर चोरी करने वाले लोगों के मददगार बन हुए हैं। यह तो वही लोग जाने। हमें तो यह पता चला है कि पुलिस को चोरी के स्थान का पता नहीं है, परंतु चोरों को शिल्पा सोनी का मोबाइल नंबर बताना नहीं भूले! अब सरिया चोर सिल्पा को फोन पर धमकियां दे रहे हैं और कह रहे हैं तुझको जहाँ पत्र लिखना हो लिख हम हवलदार से लेकर कमिश्नर तक को पैसा पहुंचाते हैं। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 
सिल्पा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की एक प्रतिलिपि डीजीपी मुख्यालय को भेजी गई । इसके अलावा कुछ फोन काल रिकॉर्डिंग खोज जारी है सब एडिटर के पास मौजूद है, जिसमें उन्होंने कुछ पुलिस अफसरों से बात की है व सरिया चोरों का फोन आया है। उसकी भी रिकॉर्डिंग उनके पास है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री पत्र पर क्या संज्ञान लेते भी हैं या नहीं...

कमलेश सोनी पत्रकार/ प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद / प्रभारी  खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र महाराष्ट्र की खास रिपोर्ट...

1 comment: