Breaking News

#गाजीपुर:- भाजपा सरकार तानाशाह व हिटलर हो चुकी हैं रामविजय सिंह यादव#


#गाजीपुर:- भाजपा सरकार तानाशाह व हिटलर हो चुकी हैं रामविजय सिंह यादव#

#समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर )की पार्टी की एक आवश्यक बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय ग्राम चांड़ीपुर में हुई / जिसमें लखीमपुर खीरी में सरकार के मंत्री पुत्र द्वारा दमनकारी प्रवृत्ति की निंदा की गई तथा नैतिकता को देखते हुए सरकार को मंत्री को बर्खास्त कर मंत्री पुत्र के सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गयी / 
प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार का असली चेहरा किसानों के सामने उजागर करना शुरू कर दिया है. चुनाव आते-आते उत्तर प्रदेश में देखिए कि कितना कांड सरकार करवाती है ,भाजपा की सरकार बौखलाहट में कृत्य कर रही / उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, और लोकतंत्र में लोगों को डरा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है/
सजपा प्रदेश महासचिव सीताराम पाण्डेय ने कहा है की सरकार किसान विरोधी व दमनकारी हो चुकी वे तानाशाही के बल पर राज्य करना चाहती लोकतंत्र का गला घोट रही है / इसको अब जनता समझ चुकी है, इसका परिणाम 2022 के चुनाव में जनता देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है इस बैठक में निम्न नेताओं प्रदेश महासचिव सीताराम पांडे ,प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव,जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अजय उपाध्याय ,शिवाश्रय यादव प्रधानाचार्य ,भरत सिंह यादव प्रधानाचार्य व यादव महासभा महासचिव , आकाश यादव दीनानाथ यादव, अमरनाथ यादव आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किया संचालन अकाश यादव ने किया#

#रामविजय सिंह यादव" प्रदेश सचिव "समाजवादी जनता पार्टी "चंद्रशेखर" ( उ.प्र. )#

रिपोर्टर: आकाश सिंह खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments