Breaking News

#हरदोई:- पम्मू ने विधानसभा जाने का ठाना प्रण, कल दाखिल करेंगे नामांकन#


#हरदोई:- पम्मू ने विधानसभा जाने का ठाना प्रण, कल दाखिल करेंगे नामांकन#

#हरदोई : 30 जनवरी। यूपी चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद चुनावी तैयारियों में जुटे प्रत्याशी अब नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर रहे हैं। सवायजपुर विधानसभा से मौजूदा भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के द्धारा नामांकन दाखिल कर दिए जाने के बाद अब सपा प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव उर्फ पम्मू यादव ने भी 31 जनवरी यानी कल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। सोमवार को पम्मू यादव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी समर में उतर जाएंगे#
#बतातें चलें कि समाजवादी पार्टी ने सवायजपुर से एक बार फिर पद्मराग सिंह (पम्मू यादव) को टिकट दिया है। पम्मू यादव सन 1993 में सवायजपुर सीट से विधायक रह चुके स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव के बेटे हैं और उन्होंने परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। पम्मू यादव इकनौरा गांव के निवासी हैं जोकि सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है।
पम्मू यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2012 में पम्मू यादव सवायजपुर से सपा टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन समाजवादी पार्टी ने 2012 में पम्मू यादव के दावे को दरकिनार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक बाजपेयी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था जिसके कुछ ही दिनों बाद पदमराग सिंह यादव पम्मू ने सपा से बगावत कर पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। सपा छोड़ने के बाद पम्मू यादव ने सपा प्रत्याशी अशोक बाजपेयी के खिलाफ सवायजपुर से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद पम्मू यादव कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी में शामिल हो गये और इसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। पम्मू यादव का चुनाव लड़ना ही सपा के लिए मुसीबत बन गया और सपा प्रत्याशी अशोक बाजपेयी बुरी तरह से हारकर चौथे नम्बर पर पहुंच गए। सपा से बगावत करके राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लड़कर पम्मू यादव स्वयं दूसरे नंबर पर रहे थे जिसके बाद सवायजपुर की राजनीति में उनका लोहा माना जाने लगा। 2012 में पम्मू यादव के झटके के कारण सीट गवां चुके सपा मुखिया ने वर्ष 2017 में पम्मू यादव को टिकट तो दे दिया लेकिन भाग्य में उनका एक बार फिर साथ नही दिया और वह चुनाव हारकर दूसरे स्थान पर ही रहे। दो विधानसभा चुनावों में कम अंतराल से असफल होने के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में पम्मू यादव तीसरी बार सपा प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंक रहे हैं। अब आगे देखना होगा कि इस बार पम्मू यादव सपा की साइकिल को सवायजपुर विधानसभा की धरती पर दौड़ा पाते हैं या नही#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments