#हरदोई:- प्रधान स्वयं व दो सगे भाइयों के मनरेगा जॉबकार्ड बनाकर फर्जी तरीके से डकार रहा सरकारी धन#
#हरदोई:- प्रधान स्वयं व दो सगे भाइयों के मनरेगा जॉबकार्ड बनाकर फर्जी तरीके से डकार रहा सरकारी धन#
#हरदोई : हरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा में मनरेगा में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वर्तमान प्रधान वहीद मनरेगा के तहत जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है। प्रधान वहीद व उनके भाई फरीद और चौबे भी मनरेगा मजदूर है। जोकि मनरेगा जॉबकार्ड से बिना काम फर्जी तरीके से पैसा निकाल रहे है।फरीद वर्तमान प्रधान होने के वाबजूद मनरेगा जॉब कार्ड के जरिये सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक कौशलेन्द्र सिंह प्रधान के करीबी होने की वजह से मनरेगा जॉबकार्ड के जरिये सरकारी धन हड़प रहे है। प्रधान, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक मिलकर धन का बंदरबांट कर रहे है। प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी सरकारी धन को हड़पने में बराबर के हिस्सेदार होते है। सूत्रों के मुताबिक प्रधान मन -मुताबिक मनरेगा के मजदूरों से कार्य कराकर पैसा हड़पने का कार्य कर रहे है।
पूर्व में जेसीबी से तालाब की खुदाई कराई जा चुकी है। जिसे सम्बंधित अधिकारियों ने लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया था#
#प्रधान वहीद स्वयं व अपने दो सगे भाइयों फरीद व चौबे का मनरेगा जॉबकार्ड बनाकर बिना काम धन हड़पने का काम कर रहा है। जिस पर जिम्मेदार अधिकारी पर्दा डालने का काम करते नजर आ है। सम्बंधित अधिकारियों के रहमों-करम से फर्जी तरीके से मनरेगा जॉबकार्ड से पैसा निकाला जा रहा है। हालांकि बिना काम पैसा डकारने वाले प्रधान व उसके दो भाइयों व भ्रष्टाचार में शामिल अन्य कारिंदो पर सम्बंधित अधिकारी कोई कार्रवाई करते है। या पूर्व में जेसीबी से तालाब खुदाई की भांति इस भ्रष्टाचार पर भी पर्दा डालने का काम करते है। हालांकि इस बार कार्यवाई ना करने पर इन सम्बंधित अधिकारियों /कर्मचारियों के कुकृत्यो का भी पर्दाफाश किया जाएगा।
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments