#हरदोई:- मनुष्य अपने दुख से नही दूसरों से सुख से दुखी हैं : साक्षी श्री महाराज#
#हरदोई:- मनुष्य अपने दुख से नही दूसरों से सुख से दुखी हैं : साक्षी श्री महाराज#
#हरदोई:- मनुष्य अपने दुख से नही दूसरों से सुख से दुखी हैं : साक्षी श्री महाराज#
#डीसीएम #श्रीराम_शुगर_मिल_रूपापुर में प्रत्येक वर्ष की भांति #साइंस_डिवाइन झुग्गी झोपड़ी संस्था के तहत सद्गुरु साक्षी राम कृपाल महाराज जी के द्वारा वैज्ञानिक विधि से सम्पूर्ण स्वास्थ्य व आध्यात्मिक ज्ञान के चमत्कार के बारे में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारभ सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू व चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह उनकी पत्नी संध्या सिंह ने किया।* सद्गुरु साक्षी महाराज जी साइंस डिवाइन झुग्गी झोपड़ी एक संस्था चलाते हैं जिसमे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले निर्धन बच्चे जो पैसे के अभाव में आजीवन अनपढ़ रहते हैं ऐसे बच्चों को साइंस डिवाइन स्कूल में उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम से प्राम्भिक शिक्षा ग्रहण करते हैं।साक्षी महाराज ने बताया मानव जीवन को सफल बनाने के लिये गोल्डन डायरी जरूर बनाएं सुबह उठते ही जो कुछ ईश्वर ने आपको दिया उसके लिये ईश्वर को धन्यवाद जरूर दें उसके बाद प्रतिदिन 20 मिनट तक संजीवनी क्रिया जरूर करें जिससे शरीर में जितनी भी गंदगी है सब बाहर निकल जायेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा । साधना शिविर में उपस्थित साधकों को ध्यान विज्ञान एवं आध्यात्मिकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आत्मा ही परब्रह्मा है, प्राणी ही ईश्वर है और शरीर ही मन्दिर है। यह तीन आध्यात्मिक सत्य ही आध्यात्मिक ज्ञान है। स्व अनुभव के बिना यह ज्ञान नहीं हो सकता। यह ज्ञान को पाने के लिए साधना की आवश्यकता है।जो ध्यान एवं संगीत से ही संभव है। इस ध्यान विज्ञान में श्वास ही गुरु है, समय ही साधन है, सहनशीलता ही *प्रगति है एवं अनुभव ही ज्ञान है। अत: प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपनी वर्तमान आयु के बराबर समय का ध्यान जरूर करना चाहिए, जैसे 20 साल उम्र ,20 मिनट, 30 साल उम्र 30 मिनट, 60 साल उम्र तो 60 मिनट का ध्यान करना चाहिए। सद्गुरु साक्षी महाराज ने उपस्थित साधकों को 5* मिनट तक संजीवनी क्रिया का ध्यान अभ्यास करवाया#
#सद्गुरु साक्षी महाराज ने बताया मन की प्रवृत्ति है कि वह जिस वस्तु को चिंतन का आधार बना* लेता धीरे धीरे *उस व्यक्ति के जीवन मे वही धटना वास्तविकता* का रूप ले लेती हैं । इसीलिये प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक सोच रखनी चाहिये।जिससे जीवन आनंद से भर जायेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments