#हरदोई:- महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति 4.0 का प्रारम्भ#
#हरदोई:- महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति 4.0 का प्रारम्भ#
#हरदोई : जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति 4.0 का प्रारम्भ किया गया। जिसमें माह अप्रैल 2022 से जून 2022 तक गतिविधियां/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत महिला कल्याण विभाग द्वारा समस्त ब्लाकों में 18 अप्रैल 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक कैम्पों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा प्रदान की जायेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह के निर्देशानुसार समस्त ब्लाकों पर कैम्प लगाकर महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविङ-19, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी जा रही है। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना व उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूक किया जा रहा है एवं 181 महिला हेल्पलाइन नम्बर, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प नम्बर, 112 आपात सेवा आदि नम्बरों की जानकारी दी जा रही है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments