Breaking News

#हरदोई : टड़ियावां- खेत में हाईटेंशन तार गिरने से चाचा भतीजे की मौत बेटा गंभीर , सदमे को बर्दाश्त न कर सका मामा लगाई फांसी#


#हरदोई : टड़ियावां- खेत में हाईटेंशन तार गिरने से चाचा भतीजे की मौत बेटा गंभीर , सदमे को बर्दाश्त न कर सका मामा लगाई फांसी#

#हरदोई : टड़ियावां- खेत में सिंचाई कर रहे किसान वीरपाल व उसके भतीजे सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा अनुराग गंभीर हालत में झुलस गया ‌। जिसके सदमे में वीरपाल के साले रमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।थाना टडियावा क्षेत्र के गांव ककरहा मजरा पूर्वा देवरिया निवासी वीरपाल (35) पुत्र सुखलाल खेती-बाड़ी करते हैं मंगलवार को वह अपने खेत में भतीजे सत्येंद्र ( 21) पुत्र खुशीराम व अपने बेटे अनुराग(14) के साथ पिपरमेंट की सिंचाई कर रहे थे। खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का एक तार खेत के किनारे जानवरों से रखवाली करने के लिए लगे तार के ऊपर गिर गया । जिससे निकली चिंगारी देखकर वह तीनों अपने खेत से बाहर भागे और जाकर उसी तार को पकड़ लिया जिस तार पर हाईटेंशन लाइन गिरी थी। जिससे उसकी चपेट में आने से वीरपाल व भतीजे सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई वही बेटा अनुराग बुरी तरह झुलस गया ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भेज दिया हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर थाना प्रभारी राज देव मिश्रा पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजन व ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़क गए काफी देर तक शव उठने नहीं दिया।उच्च अधिकारियों को सूचना देने पर तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे काफी समझाने के बाद शव को पंचनामा के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि वीरपाल एक पुत्र अनुराग व पुत्री विमला है जो दोनों ही अविवाहित हैं। वही भतीजे सत्येंद्र की शादी नहीं हुई है। वहीं थाना प्रभारी राज देव मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार में दो मौत होने से वीरपाल के घर में कुछ दिनों से रह रहा उनका साला रमेश(40) पुत्र खेम्मा निवासी रावल ने गांव के बाहर एक पेड़ में बहन के ही साड़ी से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो गांव के बाहर उसका शव पेड़ में लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रमेश मानसिक कमजोर भी था बहनोई और भांजे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सका। वही एक साथ तीन मौतें होने से पूरे गांव व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments