Breaking News

#हरदोई:- आईजी ने वार्षिक निरीक्षण में महिलाओं से किया संवाद, कई मामलों में पुलिस अधिकारियों को किया निर्देशित#


#हरदोई:- आईजी ने वार्षिक निरीक्षण में महिलाओं से किया संवाद, कई मामलों में पुलिस अधिकारियों को किया निर्देशित#



#हरदोई:- आईजी ने वार्षिक निरीक्षण में महिलाओं से किया संवाद, कई मामलों में पुलिस अधिकारियों को किया निर्देशित#


#हरदोई : आईजी लक्ष्मी सिंह ने जनपद में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं एवं पुलिस लाइन में एमटी,आर्मरी,बैरक का निरीक्षण किया। महा निरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने सभी थानों के मिशन शक्ति के तहत गठित महिला सुरक्षा समितियों की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया। तथा महिलाओं ने बेबाकी के साथ महा निरीक्षक श्रीमती सिंह से अपने अनुभव को साझा किया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार महिला समितियों के गठन व मिशन शक्ति कक्ष के बारे में उन्हें अवगत कराया गया है, तथा भरोसा जताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा जनपद में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सार्थक कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं ने बातचीत में आईजी से कहा कि उन्हें थाना स्तर से महिला सुरक्षा समिति के जरिये पुलिस का हिस्सा माना जाये। जिस पर आईजी ने बताया कि शासन स्तर से बात कर इस पर कदम उठाये जायेंगे। अपराध को लेकर आईजी ने कहा कि हरदोई जनपद की सीमा कई जनपदों से सटी हुई है। हाल ही में हरदोई जनपद में अपराध हुए जिनका खुलासा भी किया गया है। लेकिन हम इस पर ध्यान दे रहे है कि क्राइम करने वाले घुमंतू बाइकर्स गैंग को अपराध करने से पहले रोका जाये। तथा पूर्व में जेल गए अपराधियों पर नजर रखी जाये, और यह देखा जाये कि अब वह क्या कर रहे है, और किस तरीके से जीवन-यापन कर रहे है, इस पर थाना स्तर से निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। साइबर अपराध के बढ़ने पर आईजी ने कहा कि अब थाना स्तर पर डीजीपी द्वारा साइबर क्राइम डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और जानता को जागरुक किया जाएगा। पीड़ित जनता ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। जिस पर कार्रवाई कर साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जाएगा। धार्मिक टिप्पणी करने वालों पर आईजी ने बताया कि सोशल मीडिया सेल निगाह बनायें है। तथा अधिकारियों को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से कड़ी सजा देने के लिए निर्देशित किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए आईजी श्रीमती सिंह ने कहा कि अभी इसकी समीक्षा किया जाना बाकी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि थाने पर आने के लिए महिलाओं को संकोच नहीं करना पड़े। और स्कूल, कॉलेज खुल गए जहां क्राइम अधिक है पुलिसकर्मियों को पेट्रोलिंग कर गश्त बढ़ाना चाहिए। तथा पीआरवी और अन्य मोबाइलो की फिर से रूट चार्टिंग करने की जरुरत है। थानेदारों के फ़ोन ना उठाने पर आईजी ने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है कि फ़ोन उठाये, और जनता की जो भी समस्याएं है उनका निराकरण कराया जाये। लेनदेन व धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर ना दर्ज होने पर आईजी ने कहा कि कोई मामला हो तो बताए, ऐसे मामलों में बहुत स्ट्रगल पुलिस है। आईजी श्रीमती सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी को लेनदेन के मामलों में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी, सीओ हरियावां परशुराम सिंह, सीओ बघौली विकास जायसवाल, सीओ संडीला महावीर सिंह, सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह, सीओ ट्रेनी शिल्पा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments