#हरदोई:- स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले#
#हरदोई:- स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले#
#हरदोई : हरियावा - हरियावां क्षेत्र के एस एस डिग्री कॉलेज जतुली हरियावां में रविवार को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्मार्ट फोन के बितरण का शुभारम्भ बावन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह,एडीओ हरियावां संजीव कुमार मिश्रा,व महाविद्यालय नोडल अधिकारी राहुल सिंह ने किया।कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के 65 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही दिक्कत अब खत्म हो जाएगी। कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार की इस योजना का स्वागत किया। मुख्य अतिथि बावन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को प्रदेश भर में स्मार्ट फोन वितरण का सराहनीय कार्य हो रहा है। स्मार्ट फोन विविध ज्ञान का स्त्रोत तथा उपयोगी ज्ञानार्जन का साधन है। आज मोबाइल फोन समय की आवश्यकता है। इसके बिना इसका उपयोग करने वाले लोगों को अपना जीवन अधूरा सा लगता है। वर्तमान परिवेश में स्मार्ट फोन जीवन का एक बहुत ही उपयोगी, आवश्यक और अभिन्न अंग बन गया है। डिजिटल भारत मानवता के उत्थान का रास्ता है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी अब दूर हो जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल, टैबलेट व लैपटॉप आदि के बिना शिक्षा पूर्ण नहीं हो सकती। बशर्ते इसका प्रयोग सकारात्मक होना चाहिए।इस मौके पे बावन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ,एडीओ हरियावां संजीव कुमार मिश्रा,महाविद्यालय नोडल अधिकारी राहुल सिंह,प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार पांडेय विशेष श्रीवास्तव,सुजीत सिंह ,व छात्र छात्राए मौजूद रही#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments