Breaking News

#हरदोई:- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार कियाजायेगा:-बी0एस0ए0#


#हरदोई:- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार कियाजायेगा:-बी0एस0ए0#


#हरदोई:- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार कियाजायेगा:-बी0एस0ए0#

#हरदोई : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया है कि आज राजकीय इंटर कालेज परिसर से मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुक्रम में जिला स्तरीय दो दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर के/मान्यता प्राप्त/ सहायता प्राप्त विद्यालयों के लगभग 500 छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी हरदोई, जिला व्यायाम शिक्षक, जिला स्काउट मास्टर, जिला व्यायाम शिक्षिका, ब्लॉक गाइड कैप्टन प्रीति वर्मा, नगर क्षेत्र के शिक्षकों/अनुदेशक स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली राजकीय इंटर नगर कालेज, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आकर पूर्ण हुई। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने कालेज से प्रभात फेरी को रवाना करने के उपरांत कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी निरीक्षण किया इस दौरान परिसर की स्वच्छता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवम कार्यालय की विजिटर बुक में साफ सफाई के प्रति अपने भाव भी दर्ज किए साथ ही निर्देशित किया कि अभिभावकों को भी इस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों/एवम प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि कल विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में अधिक से अधिक अभिभावकोंको आमंत्रित करते हुए उनके मध्य भी सड़क सुरक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चर्चा सत्र का आयोजन करते हुए जन सामान्य को जागरूक किया जाए#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments