#हरदोई:- कछौना - एंटी भू-माफिया अभियान के तहत 0.3350 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई#
#हरदोई:- कछौना - एंटी भू-माफिया अभियान के तहत 0.3350 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई#
#कब्जा मुक्त भूमि पर वन वाटिका का होगा निर्माण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी औषधीय पौधों की सौगात#
#हरदोई : कछौना - भू-माफिया के विरुद्ध राजस्व विभाग ने कार्यवाई करते हुए 0.3350 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है#
#विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा बर्राघूमन के राजस्व ग्राम कटका मैं जंगल झाड़ी की भूमि का गाटा संख्या 33 का रकबा 0.3350 हेक्टेयर पर भू-माफियाओं ने काफी समय से अवैध कब्जा कर रखा था। जिस पर तहसील प्रशासन जेसीबी मशीन से मेढ़े बंधवाकर उक्त भूमि को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराया। उक्त भूमि को खाली कराने के बाद ग्राम सभा ने जिला प्रशासन को वन वाटिका बनवाने हेतु प्रस्ताव भेज दिया है। विकास खण्ड में एक महीने के अंदर दर्जनों बार योगी प्रशासन के बुलडोजर की गर्जना सुनाई दी है।तहसील प्रशासन द्वारा एंटी भू-माफिया के तहत की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है#
#इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल फिरोज अहमद, पुलिस कर्मी व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments