Breaking News

#हरदोई:- 20 मई को विजयी प्रतिभागियों को मंत्री आबकारी/मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगेः-आर0एल0 राजवंशी#


#हरदोई:- 20 मई को विजयी प्रतिभागियों को मंत्री आबकारी/मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगेः-आर0एल0 राजवंशी#

#हरदोई : क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी आर०एल० राजवंशी ने बताया है कि 14 मई 2022 मद्यनिषेध विभाग, उ0प्र0 द्वारा मद्यपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित करती हुई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आर0आर0 इ0का0 हरदोई मे प्रातः 10.30 बजे से सम्पन्न की गयी। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के छात्र/छात्राओं व महिला/पुरुष द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेन्द्र सिंह राठौर, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप कुमार, अरविन्द कुमार, जैनुल खान, अशोक कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, देशराज, सुन्दर लाल व राजीव गुप्ता आदि का सहयोग रहा। 20 मई को प्रातः 11.00 बजे रसखान प्रेक्षाग्रह/आडोटोरियम हाल, हरदोई में विभाग की ओर से प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागियों को मंत्री आबकारी/मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। इस सम्बन्ध मे किसी भी जानकारी हेतु आर0एल0 राजवंशी, क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र, लखनऊ मो0 नं0 9451410428 व बृजमोहन 9305328050, 9450501195 पर सम्पर्क कर सकते है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments