Breaking News

#हरदोई:- कोथावा - ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगाई ग्राम चौपाल#


#हरदोई:- कोथावा - ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगाई ग्राम चौपाल#


#हरदोई:- कोथावा - ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगाई ग्राम चौपाल#

#जिलाधिकारी संडीला की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई सम्पन्न खुली बैठक में मात्र पहुंचे ग्राम प्रधान के चहेते#

#हरदोई:- कोथावा - शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड कोथावां अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्यानमल के ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को समस्याओं के निदान हेतु खुली बैठक उप जिलाधिकारी संडीला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।साथ ही उक्त बैठक में सीएचसी अधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी तथा कल्यानमल चौकी प्रभारी मुस्तैद रहे। परंतु वहीं पर बाल विकास परियोजना अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक मौके से नदारद रहे#
#जानकारी के मुताबिक विकास खंड कोथावां अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्यानमल के ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को कार्यालय उप जिला अधिकारी संडीला के निर्देशन पत्र के अनुपालन में खुली बैठक का आयोजन किया गया।वहीं पर उक्त बैठक में कुछ फरियादियों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सण्डीला देवेंद्र पाल सिंह द्वारा महज खानापूर्ति कर बैठक को संपन्न किया गया है। जबकि कुछ फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र भी नहीं दे पाए। वहीं पर फरियादियों की आशा निराशा में परिवर्तित हो गई। खुली बैठक के बारे में उप जिला अधिकारी संडीला ने बताया कि ग्राम चौपाल में चार से पांच मामले आए जिनको संबंधित लोगों को नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए तत्काल आदेशित गया है। क्योंकि उक्त मामले त्वरित निस्तारण करने के योग्य नहीं थे इसलिए लंबित रखे गए हैं। इसी क्रम में पात्र अपात्र लाभार्थियों के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी कौशलेंद्र सिंह यादव को फटकार लगाते हुए सही ढंग से सत्यापन करने की बात कही। साथ ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकत्रियों से समस्त समस्याओं के बारे में जाना#
#इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कोथावां शशांक रघुवंशी, सी0एच0सी0 अधीक्षक डॉक्टर विपुल वर्मा, विकास खंड अधिकारी पंकज कुमार यादव,ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी कौशलेंद्र यादव ग्राम प्रधान व फरियादियों सहित तमाम लोग मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments