#हरदोई:- कछौना - जलाशय निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम#
#हरदोई:- कछौना - जलाशय निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम#
#हरदोई:- कछौना - जलाशय निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम#
#हरदोई : कछौना - विकासखंड की ग्राम सभाओं में अमृत सरोवर निर्माण हेतु जलाशय का भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद अशोक रावत व विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने किया। जल संचयन के लिये यह जलाशय महत्वपूर्ण होंगे। बरसात के समय काफी पानी बर्बाद हो जाता है, बरसात का पानी इन जलाशयों में संचय होने से ग्राम सभा का भूजल स्तर सही रहेगा। वही पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए राहत मिलेगी। पीने के लिए साफ पानी और सुरक्षित पानी हर इंसान की बुनियादी आवश्यकता है। धीरे धीरे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। अंधाधुंध पानी का प्रयोग से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। पानी की समस्या न हो, इसके लिए सरकार की तरफ से जल संचयन के लिए जलाशय निर्माण योजना प्रभावी कदम है। सूखे का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसके लिए सरकार परंपरागत जलाशयों का जीर्णोद्धार व नवीन जलाशयों के निर्माण हेतु भावी कदम उठा रही है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments