#हरदोई:- बिलग्राम - उपजिलाधिकारी बिलग्राम की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन#
#हरदोई:- बिलग्राम - उपजिलाधिकारी बिलग्राम की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन#
#हरदोई:- बिलग्राम - शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वागीण विकास एवं ग्रामीण जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाकर ग्रामों की कतिपय समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह चैपाल आयोजित कर जनमानस की समस्याओं के निराकरण किये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को उप जिला अधिकारी बिलग्राम की अध्यक्षता में ग्राम सदरपुर परगना व तहसील बिलग्राम जिला हरदोई में चौपाल आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, बिलग्राम, नायब तहसीलदार बिलग्राम, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बिलग्राम, राजस्व निरीक्षक सदरपुर, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सर्वप्रथम खतौनी पढ़कर सुनाया गया। कुछ विरासतो को लम्बित होना पाया गया जिस पर सम्बन्धित को तत्काल दस्तावेज उपलब्ध कराकर विरासत बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा कुछ विरासतो का खतौनी पर दर्ज नहीं होना पाया गया जिस पर सम्बन्धित को तत्काल खतौनी पर दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि गाँव मे वृद्धावस्था पेंशन के 212 और निराश्रित महिला पेंशन के 160 और दिव्यांग पेंशन के 47 लाभार्थी हैं। पूर्ति निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि गाँव में अंत्योदय योजना के 135 और पात्र गृहस्थी के 548 राशन कार्ड हैं#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments